<
Categories: मनोरंजन

19 की उम्र में 34 साल की महिला से रचाई शादी, एक साल में बने पिता; फिर मचा बवाल, अभिनेता ने ले लिया तलाक

Naseeruddin Shah Love Story: बॉलीवुड में हम अक्सर देखते हैं कि एक्टर्स अपनी उम्र से कई साल बड़े शख्स से शादी कर लेते हैं. ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में हम बात कर रहे हैं, जिसने 15 साल बड़ी महिला से शादी की. वो भी परिवार के खिलाफ जाकर. फिर लेना पड़ा तलाक. आखिर कौन है वो अभिनेता?

Naseeruddin Shah Love Story: सिनेमाई दुनिया में अपने से कई साल छोटे और बड़े शख्स से शादी करने की बात बहुत पुरानी है. हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की, जिन्होंने महज 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी, वो परिवार से बगावत करके. बाद में इसका खामियाज उन्हें भुगतना पड़ा. तलाक के बाद अभिनेता को 12 साल लग गए एलिमनी चुकाते-चुकाते. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा. 

कैसे हुआ प्यार और शादी?

आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक से शादी करने से पहले परवीन मुराद से निकाह किया था. यह बात उस समय की है जब नसीरुद्दीन शाह पहली बार परवीन मुराद से मिले, तब वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र थे. बताया जाता है कि उस समय नसीरुद्दीन 19 साल के थे और परवीन 34 साल की थीं.  इतना ही नहीं, जो दोनों की मुलाकात हुई, तब परवीन तलाक़शुदा थीं और उनका बच्चा भी था. इसके बावजूद, प्रेम हो जाने के कारण दोनों ने साल 1969 में एक समारोह में शादी कर ली. एक साल के भीतर ही, नसीरुद्दीन शाह और परवीन को हीबा के रूप में एक बेटी हुई. 

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

नसीरुद्दीन शाह और परवीन की शादी को लेकर कई दिक्कतें थीं. अभिनेता का परिवार इस शादी के खिलाफ था. इसकी सबसे बड़ी वजह परवीन तलाकशुदा और एक बच्चे की मां भी थीं. साथ ही वो नसीरुद्दीन से करीब 14-15 साल बड़ी थीं. इतना ही नहीं, परवीन के परिवार को भी भविष्य में तलाक का डर था, इसलिए उन्होंने महर के लिए बड़ी रकद की मांग कर दी थी. इन्हीं सब वजह से दोनों का तलाक हो गया. बताया जाता है कि महर की रकम को चुकाने के लिए नसीरुद्दीन शाह को 12 साल लग गए. हालांकि, उस रकम की कोई सही जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें:- ‘भूत बंगला’ एक्टर की बेटी से मांगी Nude Photos, गिरफ्तार हुआ आरोपी, अक्षय कुमार ने खुद किया खुलासा 

रत्ना पाठक को दिल दे बैठे नसीरुद्दीन शाह

जब नसीरुद्दीन शाह तलाक के बाद महर चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात रन्ना पाठक से हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई और प्यार हो गया. फिर सात साल तक डेट करने के बाद 1982 में दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों के दो बच्चे हैं इमाद और विवान शाह.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:49:38 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST