<
Categories: मनोरंजन

66 की उम्र में क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? VIROSH के रिसेप्शन में दिखा बढ़ा हुआ पेट, लोगों ने दे डाली बधाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में जिस हस्ती ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी, वो हैं नीना गुप्ता. नीना गुप्ता विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में अपने पति के साथ आई थीं, जहां उनका बढ़ा हुआ पेट देखकर लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट समझ लिया.

Neena Gupta Prgnancy Controversy: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई सेलिब्रिटी शामिल हुईं. सभी फिल्मी सेलिब्रिटी का लुक काफी वायरल हुआ, लेकिन जिस हस्ती ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी, वो हैं नीना गुप्ता.

नीना गुप्ता विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में अपने पति के साथ आई थीं, जहां उनका बढ़ा हुआ पेट देखकर लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट समझ लिया. सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का ये लुक काफी वायरल हो गया.

रिसेप्शन का आयोजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की, उसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था. इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारे जैसे नीना गुप्ता, करण जोहर, कृति सेनन और चिरंजीवी शामिल हुए थे. नीना अपने पति विवेक मेहरा के साथ रश्मिका को आशीर्वाद देने गईं थीं, जहां उनके लुक और प्रेग्नेंसी की अफवाह ने खूब सुर्खियां बटोरीं 

मैसूर सिल्क की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं नीना

नीना ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के ब्रांड ‘हाउस ऑफ मसाबा’ की क्रीमी ऑफ-व्हाइट मैसूर सिल्क की साड़ी पहनी, जिसमें गोल्ड फॉयल मोटिफ्स और जरी बॉर्डर था. इसे हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जो मॉडर्न और एलिगेंट लग रहा था. सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से शेयर हुईं, जहां लोग उनके पेट के हिस्से को देखकर उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगाने लगे. कुछ ने जूम करके पूछा, “क्या नीना प्रेग्नेंट हैं?”

अफवाहों का कारण

66 साल की उम्र में नीना का फिटनेस लेवल हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार सफेद साड़ी में उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ लग रहा था. जैसे ही उनकी ये फोटो वायरल हुई, उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह तेजी से फैलने लगी. बता दें कि 66 साल की नीना गुप्ता अपने फिल्मी करियर में सक्रिय हैं, और प्रेग्नेंट नहीं है. हालांकि, अभी नीना गुप्ता की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ये अफवाह महज कुछ फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर फैली है. उनकी एक बेटी है- मसाबा गुप्ता, जो जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही नीना गुप्ता की वाइट साड़ी वाली फोटोज वायरल हुईं लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाने लगे. नेटिजेंस ने इस अफवाह पर मिक्स्ड रिएक्शन दिए. कुछ ने बधाई दी, तो कुछ ने ट्रोल किया. कई लोगों ने कमेंट में कहा, “बढ़ती उम्र में पेट निकलना कॉमन है.” वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई तक दे डाली.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST