हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ हुए एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के कई अनकहे किस्सों को साझा किया. सिंगल मदरहुड से सगाई टूटने तक सभी मुद्दों पर नीना ने बेबाकी से अपनी राय रखी.
नीना गुप्ता ने खोले जिंदगी के अनकहे किस्से
हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ हुए एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के उन चुनौतीपूर्ण पलों को साझा किया, जब वह एक ब्रोकन एंगेजमेंट से गुजरीं और बिना शादी के बेटी मसाबा को जन्म दिया. नीना ने साफ कहा कि उन्होंने कभी जानबूझकर बिना शादी के बच्चा पैदा करने का फैसला नहीं लिया, बल्कि परिस्थितियों ने उन्हें मजबूर किया.
1980 में नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स डेट कर रहे थे, जिसके बाद नीना गुप्ता गर्भवती हो गई थीं. नीना गुप्ता ने बताया कि उस समय उनकी सगाई एक व्यक्ति से तय हुई थी, जिसने ऐन मौके पर उनसे सगाई तोड़ दी थी.
नीना ने बताया कि वह एक लड़के से सगाई कर चुकी थीं. रिंग एक्सचेंज हो चुकी थीं और वह शादी के कपड़े खरीदने दिल्ली गई हुईं थीं. तभी लड़के ने आखिरी मिनट में बहाना बनाते हुए शादी टाल दी. उस लड़के ने कहा, “मुझे साइनस का ऑपरेशन कराना है.” नीना ने कहा, “साइनस का ऑपरेशन तो बाद में भी हो सकता है.” उन्होंने लड़के के माता-पिता से भी वजह पूछी, लेकिन उन्हें आज तक सगाई तोड़ने का कारण नहीं पता चला. नीना बताती हैं कि छह महीने बाद वह लड़का उनके पास फिर लौटा और शादी की बात करने लगा, तो नीना ने साफ मना कर दिया.
नीना का क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जयपुर की महारानी के डिनर पार्टी में उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. रिश्ता आगे बढ़ा और नीना प्रेग्नेंट हो गईं थीं, लेकिन विवियन पहले से शादीशुदा थे. उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में उन्होंने लिखा कि कई लोगों ने एबॉर्शन की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मसाबा को जन्म दिया. नीना कहती हैं, “मैंने कभी बहादुरी का फैसला नहीं लिया. जीवन में ऐसी स्थितियां आती हैं जहां कोई चॉइस नहीं बचती. लोग जज करते हैं, लेकिन न तो वे फाइनेंशियल मदद करते हैं, न इमोशनल.”
नीना ने युवा लड़कियों को सख्त चेतावनी दी, “अगर आप मेरी तरह बिना शादी के बच्चा पैदा करना चाहती हैं, तो बहुत मुश्किल है, मत करना. किसी के करने से ऐसा मत करना.” उन्होंने एक्टिंग प्रोफेशन पर भी बात की और कहा, “टीवी या फिल्मों में एक्टिंग अच्छा प्रोफेशन नहीं. अगर बिना इसके नहीं रह सकतीं, तो करो. सफलता के लिए स्क्रिप्ट, रिलीज, हिट होना—सब कुछ चाहिए.” वह जोर देती हैं कि फैसले मजबूरी में होते हैं, इसलिए जज न करें.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…