<
Categories: देश

Weather update : हिमाचल-उत्तराखंड में होगी तूफानी बारिश, किन राज्यों में गर्मी-उमस करेगी परेशान; IMD ने जारी की लिस्ट

Weathe update Saturday 20 September 2025 ka Mausam kaisa Rahega : मॉनसून की वापसी के बीच IMD का ताजा पूर्वानुमान यह है कि दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर कई राज्यों में बारिश होगी.

Kal Ka Mausam Saturday 20 September 2025 ka Mausam kaisa Rahega : दिल्ली-NCR समेत देशभर में पिछले कई दिनों से मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह से शाम तक लोगों को हल्की ठंड, गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से ताजा पूर्वानुमान भी आ गया है कि देश के कई राज्यों से मॉनसून 2025 की वापसी शुरू हो गई है. इसके बावजूद दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश जारी रहेगी. खासतौर से पूर्वोत्तर के राज्य पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में शनिवार (20 सितंबर, 2025) को भारी बारिश होने का अलर्ट है. 

कहां-कहां मौसम बढ़ाएगा परेशानी?

उधर,  मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़  और इससे सटे मध्य प्रदेश तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में 20 सितंबर को बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक,एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव है.  इसके चलते पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने के साथ बादल फटने का भी अलर्ट है. इसके अलावा बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा बन सकता है. बारिश का दौरा महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी जारी रहेगा. 

कहां-कहां होगी बारिश?

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में शनिवार (20 सितंबर, 2025) को बारिश हो सकती है. कर्नाटक में फिलहाल मॉनसून एक्टिव है. बारिश के चलते बेंगलुरु में IMD की ओर से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. शनिवार को पूरे कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. अरुणचल प्रदेश में 23 सितंबर तक मध्यम स्तर से भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में शनिवार को बादलों के छाए रहने और तेज बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में अभी बारिश का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है. यूपी और बिहार में भी बारिश हो सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में 22 सितंबर तक नहीं होगी बारिश

कई राज्यों में बारिश हो रही है तो दिल्ली-NCR से मॉनसून रूठ गया है. IMD के मुताबिक, शनिवार (20 सितंबर) को राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा. कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 20, 21 और 22 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

यूपी में होगी बारिश

दिल्ली में भले ही बारिश थम गई है, लेकिन राजधानी से सटे यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. हालांकि, बारिश की रफ्तार थमने से वीकेंड पर उमस से दिक्कत होगी. 20 और 21 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 24 घंटों के दौरान राज्य की राजधानी पटना के अलावा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, कैमूर, रोहतास, गया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा और अररिया में तेज बारिश हो सकती है. इसकी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 

J&K, उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

पवर्तीय राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को लैंडस्लाइड और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. उत्तराखंड में शनिवार को उत्तरकाशी, रूद्र प्रयाग और चमोली में आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी है. इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार में भी तेज बारिश हो सकती है.  जम्मू-कश्मीर में 20 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST