<
Categories: मनोरंजन

निकाह में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी ने रखी ‘अनोखी मांग,’ सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी का निकाह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है. निकाह सेरेमनी में उन्होंने दूल्हे से जो मांगें कीं उसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी का निकाह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने निकाहनामे पर साइन करते वक़्त कुछ ऐसी शर्तें रखीं कि दूल्हे सहित सब चौंक गए. उनके निकाह की वायरल यह क्लिप बहस का विषय बन गई है. 
दरअसल, अपने निकाह में उन्होंने 5 लाख के मासिक भत्ते सहित कई मांगें कीं. जहां एक तरफ इसे मजाक माना जा रहा है तो दूसरी ओर रिश्तों में आर्थिक शर्तों पर सवाल उठ रहे हैं.

वायरल वीडियो का विवरण

हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर से निकाह किया. निकाह के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में हिना हंसते हुए कहती नजर आती हैं, “हर महीने मुझे 5 लाख रुपये देने हैं, साथ ही ट्रैवल और शॉपिंग का पूरा इंतजाम चाहिए.” तैमूर भी मुस्कुराते हुए सहमत हो जाते हैं, जो इसे हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाता है. यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लाखों व्यूज बटोर चुका है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही दो गुट बन गए. एक पक्ष का मानना है कि निकाह जैसे खुशी के मौके पर यह नोकझोंक और मजाक सामान्य है, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के चेहरे पर हंसी साफ दिख रही है. वहीं, दूसरे वर्ग ने आपत्ति जताई कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इतनी बड़ी आर्थिक मांग मजाक में भी गलत संदेश देती है. कई यूजर्स ने इसे “लेन-देन वाली सोच” करार दिया, लिखा कि “शादी प्यार और भरोसे से चलती है, शर्तों से नहीं”.
लोगों ने दूल्हे का पक्ष लेते हुए लिखा- ‘तैमूर सुन्न पड़ गया’, तो दूसरा लिखता है- ‘ये दुल्हन तो लुटेरी निकली.’ तीसरे ने कमेंट किया- ‘शादी में केवल प्यार होता है, शर्तें नहीं रखी जाती.’ एक ने ये भी लिखा- ‘6 महीने बाद खुद छोड़कर चला जाएगा. 

अन्य प्रतिक्रियाएं

कुछ महिला यूजर्स ने हिना की शर्त को सकारात्मक बताया. उनका कहना है कि पत्नी की आर्थिक सुरक्षा पति की जिम्मेदारी है और इस पर खुलकर बात करना सशक्तिकरण का प्रतीक है. एक यूजर ने कमेंट किया कि यह मजाक भविष्य में रिश्ते की मजबूती दिखाता है. हालांकि, आलोचक इसे निकाह की गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं.

हिना के ब्राइडल लुक और ज्वेलरी पर भी ट्रोलिंग हुई, कुछ ने इसे “सस्ता” बताया. पाकिस्तानी सेलेब्स जैसे बशरा अंसारी और जावेद शेख ने भी इस पोस्ट पर कमेंट्स किये. हिना ने खुद शादी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन वीडियो पर कोई सीधी सफाई नहीं दी. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST