बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अक्सर अपनी पत्नी को सपोर्ट करते नजर आते हैं. हाल ही में उनकी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वे प्रियंका का मंगलसूत्र हाथ में ब्रेसलेट की तरह पहने नजर आए थे.
निक जोनस
Nick Jonas Mangalsutra Bracelet: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपनी पत्नी को काफी सपोर्ट करते हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देती है. एक बार फिर निक ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद फैंस निक को परफेक्ट जीजू और परफेक्ट पति बता रहे हैं. दरअसल निक जोनस प्रियंका की अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को प्रमोट कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक खास ड्रिंक बनाई. इसके अलावा उनका लुक देख फैंस शॉक हो गए. निक ने ब्रेसलेट की तरह अपने हाथ में मंगलसूत्र पहना, फैंस निक के इस अंदाज को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे प्रियंका के फिल्मी किरदार से इंस्पायर्ड होकर एक कॉकटेल बनाते नजर आए. वे वीडियो में कह रहे हैं कि ‘द ब्लफ’ का प्रीमियर होने वाला है. फिल्म में प्रियंका ‘ब्लडी M’ का किरदार निभाने वाली हैं. इसके कारण निक ने खास तौर पर वहीं ड्रिंक तैयार किया है. इस ड्रिंक में बहुत सारा टबैस्को मिलाया. ये प्रियंका की पर्सनैलिटी को कॉम्प्लिमेंट था.
निक जोनस के इस जेस्चर से फैंस काफी खुश हुए. उन्होंने कहा कि आपको पास सबसे अच्छी रेसिपी है. इस पूरे वीडियो के दौरान निक जोनस के ब्रेसलेट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. निक के हाथ में मंगलसूत्र ब्रेसलेट बंधा हुआ था. ये मंगलसूत्र भारतीय परंपरा में शादी का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
एक फैन ने उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘ओह उसने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘निक जीजू सबसे अच्छे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘निक ने प्रियंका का मंगलसूत्र ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ है.’ वहीं एक यूजर ने निक को सपोर्ट करने वाला और प्रियंका के कल्चर का सम्मान करने वाला बहुत अच्छा हसबैंड बताया. वहीं एक यूजर ने निक को ग्रीन फ्लैग नहीं बल्कि ग्रीन फोरेस्ट जीजू बताया.
Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…
Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…
एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…
TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…