Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने हाल ही में अपनी पत्नी मंशा यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है निरहुआ का कहना है कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं कर पाए हैं, उनकी शादी जबरन हुई थी, बता दें कि उनके दो बच्च हैं.
दिनेश लाल यादव निरहुआ
Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में अपना एक नया घर लिया है, जिसके गृह प्रवेश की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इन फोटोज में पहली बार निरहुआ की पत्नी मंशा यादव को देखा गया है, जिसके बाद घर से ज्यादा उनकी पत्नी के चर्चे होने लगे थे. हाल ही में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ कहते दिख रहे हैं कि उन्हें अपनी पत्नी से प्यार नहीं. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए हैं, क्योंकि उनके दो बच्चे भी हैं.
दरअसल, दिनेश लाल यादव निरहुआ एक पॉडकास्ट में दिखे; यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. पॉडकास्ट में निरहुआ ने बताया कि उनकी शादी बेहद कम उम्र में ही कर दी गई थी, उन्होंने अपने माता पिता को मना किया था, क्योंकि वह कुछ बनना चाहते थे, नाम कमाना चाहते थे और करियर के बारे में सोचते थे, लेकिन उनके माता पिता ने उनकी बात नहीं मानी गई और शादी करा दी. निरहुआ ने इस पॉडकास्ट में बेहद साफ शब्दों में बताया है कि वो अपनी पत्नी मनीषा यादव से कभी प्यार नहीं कर पाए, वो सिर्फ एक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो उन्हें निभानी चाहिए, क्योंकि शादी मां-बाप ने तय की थी.
निरहुआ पॉडकास्ट ने यह भी खुलासा किया कि वो अपने यह दिल की बात अपनी पत्नी और बच्चों से भी कह चुके हैं. उनके मुताबिक, जीवनसाथी वही होना चाहिए जिससे आप सच में प्रेम करें, लेकिन वो अपनी पत्नी से ऐसा प्यार नहीं करते. पॉडकास्ट में निरहुआ ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल भी है और उन्हें गिल्ट होता है कि वो ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने बताया कि वो कभी अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं करेंगे और कभी उन पर अपनी मर्जी नहीं थोपेंगे, उनकी मर्जी वो करें.
अब निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं तो कई फैंस उन्हें सच बोलने की हिमत की तारिफ कर रहे हैं. बता दें कि निरहुआ को ज्यादातर आम्रपाली दुबे के साथ ही देखा गया है. दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों और गानों में काम किया है. कई बार निरहुआ के आम्रपाली दुबे संग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें भी उड़ी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग भी हुई है. हालांकि दोनों ने ही खबरों को गलत बताया है.
Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से…
Manohar Parrikar: एक साल से ज़्यादा समय तक देश ने देखा कि एक लाइलाज बीमारी…
MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल…
Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट…
इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें…
अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक…