<
Categories: मनोरंजन

‘ओ रोमियो’, मर्दानी 3, बॉर्डर 2 और ‘तू या मैं’, किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन?

शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 ने भी हार नहीं मानी है और इस वीकेंड दोनों फिल्मों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं शनाया कपूर स्टारर फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर ढंग का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.

Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो तीन दिन पहले ही रिलीज हुई, जिसने 3 दिनों में लगभग साढ़े 34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने 24वें दिन भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने अब 320 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है.इसके अलावा रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने तीसरे वीकेंड में भी ठीक कमाई की है. इस फिल्म ने रविवार को 1.05 करोड़ रुपए कमाए. इसी के साथ फिल्म ने कुल 44.2 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं शनाया कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म रिलीज होने के तीन बाद भी फिल्म 3 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई.

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तीन दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर दिया. इसके बाद भारत में फिल्म की कुल कमाई 34.51 करोड़ रुपए हो गई है. 

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल बॉर्डर 2 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म ने पहले ही दिन से गदर मचाना शुरू कर दिया. बीच में फिल्म की कमाई थडी धीमी हुई लेकिन अब एक बार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है. रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस आंकड़े के साथ ही फिल्म की कुल कमााई 321.95करोड़ रुपए हो गई है.

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के बाददो हफ्तों तक तो कमाल रहा लेकिन कॉम्पिटिशन बढ़ने से इस प्रोजेक्ट पर काफी असर पड़ा. फिल्म ने रिलीज के बाद तीसरे हफ्ते के रविवार को 1.05 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस कमाई के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 44.2 करोड़ रुपए ही गई है.

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तू या मैं 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई लेकिन फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी हुई. फिल्म रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म 3 करोड़ रुपए तक का भी कलेक्शन पूरा नहीं कर पाई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

LPG Saving Tips: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? इन 8 जादुई ट्रिक्स से महीनों ज्यादा चलेगा आपका चूल्हा

मिडिल ईस्ट युद्ध और बढ़ती कीमतों के बीच क्या आपका गैस सिलेंडर भी जल्दी खत्म…

Last Updated: March 10, 2026 19:18:53 IST

अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे Ration Card की पूरी डिटेल, Umang App में आया ‘मेरा राशन’ फीचर

माना जा रहा है कि इस नई सुविधा से देश के करीब 20 करोड़ राशन…

Last Updated: March 10, 2026 19:12:24 IST

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानें पहले से लेकर सातवें पे कमीशन तक क्या रही मिनिमम और मैक्सिमम सैलरी

8th Pay Commission को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्सुकता बढ़ गई…

Last Updated: March 10, 2026 18:50:38 IST

आधी कीमत में मिलती हैं दवाइयां! क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कितनी भरोसेमंद हैं इसकी मेडिसिन? जानिए सबकुछ

PM Jan Aushadhi Kendra: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सस्ती दवाओं के लिए जाना जाता है.…

Last Updated: March 10, 2026 18:45:49 IST

Shani Asta 2026: मीन में अस्त होंगे शनि, 40 दिन तक ‘बरसेगा कहर’, इन 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम

Shani Asta 2026: शनि ग्रह जल्द ही मीन राशि में अस्त होने वाले हैं, ऐसे…

Last Updated: March 10, 2026 18:44:00 IST