सोशल मीडिया एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी क्लास के बीच दिल खोलकर जोश के साथ डांस करता नज़र आ रहा है. यह वीडियो कटक के बदमबाड़ी स्थित एक अपर प्राइमरी स्कूल में रिकॉर्ड किया गया था, और अब इंटरनेट पर हर कोई इसे देख तारीफ कर रहा है.
School child dances to Hrithik Roshan's song
Viral Video: सोशल मीडिया पर ओडिशा के कटक से एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो चर्चा में है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी क्लास के बीच दिल खोलकर जोश के साथ डांस करता नज़र आ रहा है. यह वीडियो कटक के बदमबाड़ी स्थित एक अपर प्राइमरी स्कूल में रिकॉर्ड किया गया था, और अब इंटरनेट पर हर कोई इसे देख तारीफ कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के टीचर्स बेंच पर बैठे हैं और बच्चे आसपास खड़े हैं. जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, वह छोटा सा बच्चा आगे आता है और बिना किसी झिझक के डांस करना शुरू कर देता है. बच्चा ऋतिक रोशन के सुपरहिट गाने ‘जनाब-ए-आली’ पर पूरे उत्साह, मुस्कान और शानदार स्टेप्स के साथ परफॉर्म करता है. बच्चे के डांस की सबसे खास बात यह है कि उसके दोस्त भी उसे पूरा सपोर्ट करते हैं. वे गाने के साथ गुनगुनाते हैं, तालियां बजाते हैं और उसे मोटिवेट करते रहते हैं. बच्चा जैसे जैसे हुक स्टेप करता है, पूरा क्लासरूम खुशी और ऊर्जा से भर जाता है. उसका कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशन और मासूमियत हर दर्शक का दिल जीत लेती है.
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. ऋतिक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,“Wah🔥👏👏👏 amazing little one”, जबकि धनश्री ने फायर इमोजी लगाकर बच्चे की तारीफ की. सोशल मीडिया यूज़र्स भी लगातार इस बच्चे की सराहना कर रहे हैं.
बता दें, ‘जनाब-ए-आली’ फिल्म War 2 का डांस ट्रैक है, जिसमें ऋतिक रोशन और टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर साथ में धमाकेदार डांस करते दिखते हैं. इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और सचेत टंडन व साज़ भट्ट ने गाया है. इसकी कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है. फिलहाल, इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि उसकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दिन बना देती है. यह छोटा सा डांसर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे इंटरनेट पर खुशी फैला रहा है.
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…
World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…
Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…
Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…