Deepika Padukone Project K First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनके जन्मदिन पर अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित जैसे कई सेलेब्स जन्मदिन की बधाईयां दे रहें है। इसके साथ ही उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) से जुड़ा पहला लुक जारी कर दिया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका ये लुक काफी वायरल हो गया है। ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। वैजयंती मूवीस ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण का फिल्म से जुड़ा पहला लुक जारी किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे दीपिका, टीम प्रोजेक्ट के।’ सामने आए इस पोस्टर में एक महिला को देखा जा सकता है। उसका चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। इसमें वो दीपिका जैसी लग रहीं है। उन्होंने एक योद्धा के जैसे कपड़े पहन रखे हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है, “दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई।” लेकिन एक्ट्रेस के फैंस कयास लगा रहें हैं कि ये दीपिका ही हैं।
Here's wishing our @deepikapadukone a very Happy Birthday.#ProjectK #HBDDeepikaPadukone pic.twitter.com/XfCbKapf25
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) January 5, 2023
इस फिल्म के बारे में बात करें तो ‘प्रोजेक्ट के’ एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। ये फिल्म वर्ल्ड वॉर 3 की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह काफी बड़े स्तर पर शूट की जा रही है।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती हैं। उनकी जल्द ही कई फिल्में रिलीज होने वाली है। वो जल्द शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ‘पठान’ में भी नज़र आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) की अहम भूमिका है।