Dharmendra Oscars 2026: 2026 के ऑस्कर समारोह के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम ना होने से फैंस भड़क गए.
ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नहीं मिला सम्मान
Oscar 2026: 98वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिलस में हुआ. इस दौरान ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं किया गया. यह देख फैंस भड़क गए. आपको बता दें कि अकादमी हर साल, मेमोरियम इवेंट के तौर पर पिछले वर्ष दिवंगत हुए कलाकारों को श्रद्धांजलि देता है, जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों को शामिल किया जाता है.
बीते 15 मार्च को आयोजित हुए ऑस्कर समारोह में पिछले साल 2025 में दिवंगत हुए सितारों को श्रद्धांजलि दी गई. यह पिछले वर्षों की तुलना में 15 मिनट अधिक चला, जिसमें हॉलीवुड के दिग्गज रॉब रेनर, डायने कीटन और रॉबर्ट रेडफोर्ड को विशेष श्रद्धांजलि दी गई. हालांकि, इसमें धर्मेंद्र का नाम नहीं था. यह देख फैंस नाराज हो गए.
जब ये बात फैंस को पता चला तो वो नाराज हो गए. एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ऑस्कर में पिछले साल दिवंगत हुए लोगों की सूची दिखाई गई, लेकिन धर्मेंद्र का नाम नहीं लिया गया. एक महान भारतीय अभिनेता जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित कर दिया. जब हमारे दिग्गजों को कोई पहचान नहीं मिलती तो इतना प्रचार क्यों? आखिर यह मुख्य रूप से एक हॉलीवुड शो है, न कि वास्तव में अंतरराष्ट्रीय.’ इसके अलावा भी कई यूजर्स भड़के नजर आ रहे हैं.
पिछले कई सालों से ऑस्कर बॉलीवुड के कलाकारों को श्रद्धांजलि देता आया है. इस लिस्ट में नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर जैसे सितारे शामिल हैं. इस बार ये अनदेखी भारतीयों को हजम नहीं हो रही है.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…