<
Categories: मनोरंजन

‘ओवरवेट’ होने के कारण आयशा खान को किया गया रेजेक्ट, मिल रही थीं हरासमेंट की धमकियां

धुरंधर के 'शरारत' गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आयशा खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि उनकी एक नॉर्मल तस्वीर पर भी लोग भद्दे कमेंट्स करने लगे थे.

Ayesha Khan Body Shaming: धुरंधर गाने से फैंस के दिलों पर राज करने वाली आयशा खान ने अपनी लाइफ का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. उन्होंने अपने एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि कई बार जिंदगी में मिले कुछ घाव ऐसे होते हैं, जो कभी खत्म नहीं होते. इनमें से एक है बॉडी शेमिंग. आयशा ने एक इंटररव्यू में बताया कि शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्हें टी-सीरीज के एक बड़े गाने से बाहर निकाल दिया गया था. इसके लिए उन्हें कहा गया कि वो मोटी हैं और इसी वजह से उन्हें गाने से बाहर कर दिया गया. इसके बाद से उन्हें लगातार रेप की धमकियां मिलती रहीं.

आयशा के कॉन्फिडेंस पर पहला झटका

आयशा ने इस घटना को अपने कॉन्फिडेंस पर सबसे पहला झटका बताया. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें गाने के लिए फाइनल कर दिया गया था. इसके बाद से वे शूटिंग करने लगी थीं. इसी बीच उन्हें अचानक मोटी बताकर गाने से बाहर निकाल दिया गया. ये रिजेक्शन उनके साथ सालों तक चलता रहा. इसी दौरान उन्हें ऑनलाइन सेक्सुअल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि ये बहुत ही डरावना था. 

ऑनलाइन अब्यूज पर की बात

आयशा ने बताया कि ये घटना तब हुई थी, जब वे मशहूर नहीं थीं. जब वे अपने शुरुआती करियर में थीं, तो उन्हें बताया गया कि जब वे टीनएजर थीं, तो उन्हें कहा गया कि वे टी-सीरीज के गानों के लिए फिट नहीं बैठतीं. इससे साफ था कि ओवरवेट होने के कारण उन्हें ऐसा कहा गया था. उन्होंने ऑनलाइन अब्यूज पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर हर दिन सेक्शुअलाइज किया जाता था, चाहें वो कुछ भी पहनें. उन्होंने कहा कि वो अगर एक सिंपल टॉप में भी फोटो शेयर करती थीं, तो उस पर भी बुरे कमेंट्स आते थे. इससे भी ज्यादा डराने वाली बात ये थी कि उन्हें हर रोज रेप की धमकियां मिलती थीं. इससे लोगों का खतरनाक नजरिया दिखता है.

कंफर्टेबल होने में लगे सालों

हालांकि एक यंग एक्टर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी और इस दौरान उसके साथ ऐसा होना किसी ट्रॉमा से कम नहीं था. इससे उनकी जिंदगी पर काफी असर पड़ सकता है. उन्हें अपने आप को साबित करने और खुद को कंफर्टेबल महसूस करने में सालों लग गए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:57 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST