<

AIia Bhatt: आलिया का नाम यूज करके ‘ईद के सूट’ बेच रहा है PAK ब्रांड, फैन्स ने काटा बवाल, तस्वीरें वायरल!

AIia Bhatt AI Images: एक पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड ने एआई का इस्तेमाल करके आलिया भट्ट की पिक्चर्स निकाली है, जिसमें आलिया अलग-अलग डिजाइन के सूट में नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल इस पोस्ट ने कॉन्ट्रोवर्सी का रूप ले लिया है. जानें पूरा मामला-

AIia Bhatt AI Images:  अभी तक लोग AI का इस्तेमाल करके नेताओं की फनी फोटोज बनाके लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे, लेकिन अब आलिया भट्ट की फोटोज भी गलत तरीके से यूज करने का मामला सामने आया है, जिस पर उनके फैन्स ने कड़ी नाराज़गी जताई है. पाकिस्तानी ब्रांड पर आलिया की फोटो लगाके ईद के सूट बेच रहे हैं. ऐसी न जाने कितनी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. AI का गलत इस्तेमाल करने पर सारे इंडियन्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की इस हरकत पर मिली जुड़ी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

ब्रांड प्रमोशन के लिए बनाई आलिया की तस्वीर

इस पाकिस्तानी ब्रांड का नाम Wajayesha Official बताया जा रह है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अलग-अलग पोज वाली पिक्चर्स को मॉर्फ करके पाकिस्तानी सूट-सलवार का लुक क्रिएट किया गया है. इस तरह ये पाकिस्तानी ब्रांड आलिया की फोटो दिखा के अपने डिजाइन्स का प्रमोशन कर रहा है. इतना ही नहीं, ब्रांड ने प्रमोशन के लिए आलिया के नाम के साथ फेस का भी मिसयूज किया है.

ब्रांड पर भड़के फैन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पाकिस्तानी ब्रांड ने ईद के लिए अपने स्पेशल कलेक्शन को लॉन्च किया है, जिसमें आलिया के नाम और चेहरे का इस्तेमाल किया है. इतना ही नहीं, अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ब्रांड ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है कि आलिया भट्ट को भी हमारे प्योर सिल्क का कलेक्शन पसंद है. पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड को आलिया के फैन्स ने इंस्टाग्राम पर जमकर लताड़ लगाई हैं. कुछ ने कमेंट में लिखा है कि ये मार्केटिंग की घटिया स्ट्रेटजी है.

बिना पूछे मार्केटिंग ?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल करने पर लोग ब्रांड को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. चौंकाने वाली बात तो ये है कि ब्रांड ने आलिया के फैन्स के कमेट का रिप्लाई करके रिक्वेस्ट की है- पोस्ट को से वायरल करने में मदद करें, ताकि आलिया को भी पता चल जाए. ब्रांड की पोस्ट पर लोगों ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है तो ब्रांड ने ये रिप्लाई भी किया है कि नहीं, आलिया ऐसा नहीं करेंगी.

AI से डरे सेलिब्रिटी?

जाहिर है कि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान समेत कई सेलेब्रिटीज एआई से प्रोटेक्शन के लिए सुरक्षात्मक उपाय कर रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई डीपफेक, मॉर्फ्ड इमेज, मनगढ़ंत विज्ञापनों को कंटेट के दुरुपयोग की श्रेणी में रखा जाता है. अब देखना ये है कि आलिया इस मामले में क्या प्रतिक्रिया और एक्शन लेती हैं.

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट

जानकारी के लिए बता दें कि एक लंबे ब्रेक के बाद आलिया भट्ट जल्द अपकमिंग स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी. 10 जुलाई को रिलीज होने वाली इस मूवी में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे. आलिया की विकी कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर’ का भी फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Kajal Jain

Recent Posts

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Gold Rates Today 01 June 2026: 01 जून को आपके शहरों में क्या रहे सोने के दाम, नोट करें यहां

Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…

Last Updated: June 1, 2026 19:22:48 IST

फर्जी हस्तांक्षर कांड पर ममता का तगड़ा एक्शन, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की TMC से हुई छुट्टी

TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…

Last Updated: June 1, 2026 16:12:56 IST