<
Categories: मनोरंजन

पायल गेमिंग के कथित बॉयफ्रेंड ने MMS विवाद पर किया समर्थन, जानें कौन हैं पर्व सिंह?

हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग का एक MMS वायरल हुआ, जिसे बाद में डीपपेक कंफर्म किया गया. वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड पर्व सिंह ने उनका समर्थन किया है.

Payal Gaming Boyfriend on viral video: हाल ही में एक डीपफेक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. ये वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल धरे का बताया गया. बता दें कि पायल धारे के लाखों फैंस हैं, जो उन्हें पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं. उनका डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उसे बड़ी तादाद में शेयर किया गया. इस विवाद के बाद पायल धारे ने भी कहा कि ये वीडियो उनका नहीं है. इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी स्टोरी लगाई और लोगों से अपील की कि वे इस वीडियो को शेयर न करें. वहीं इस मामले में उन्होंने FIR दर्ज कराई. इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड पर्व सिंह ने भी उनका साथ दिया. 

पायल गेमिंग को सपोर्ट करने वाले पहले साथी पूर्व सिंह

बता दें कि ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी पर्व सिंह उनके साथियों में से पहले व्यक्ति थे जो उनके बचाव में सामने आए. दरअसल अपनी वीडियो के बारे में पायल ने जो स्पष्टीकरण दिया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि में बिना शक के ये साफ कर देना चाहती हू्ं कि उस वीडियो में दिख रही व्यक्ति मैं नहीं हूं. उन्होंने आगे लिखा कि सबसे दर्दनाक बात यह है कि डिजिटल दुनिया में किसी व्यक्ति की गरिमा को कितनी तेज़ी और आसानी से ठेस पहुंचाई जा सकती है.उन्होंने कहा कि मैं जनता और मीडिया से अपील करती हूं कि वे वायरल हो रही क्लिप को दोबारा शेयर न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर परिवारों और असल जिंदगी में गंभीर रूप से पड़ता है. 

कैसे किया सपोर्ट?

वीडियो की जांच आदि होने के बाद S8UL Esports के बेहतरीन सदस्यों में से एक और पायल के लंबे समय के सहयोगी पर्व सिंह उनके समर्थन में सामने आए. उन्होंने पायल के स्पष्टीकरण वाले पोस्ट को लाइक किया और फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट भी किया. बता दें कि पायल और गर्व ने अपने रिश्ते को लेकर पब्लिकली कुछ भी नहीं बोला है. हालांकि फैंस उनकी जोड़ी को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं. फैंस ने पायल के करियर के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक के दौरान उनके साथ रहने के लिए पर्व की तारीफ की. 

कौन हैं पर्व सिंह?

बता दें कि पायल गेमिंग की तरह ही उनके कथित बॉयफ्रेंड पर्व सिंह भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं. वे पायल के गेमिंग पार्टनर भी हैं. वे कई वीडियोज में एक साथ आ चुके हैं. पर्व सिंह को रेगाल्टोस के नाम से जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर उनके 9.76 लाख फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर पर्व और पायल दोनों एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं.

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने की पुष्टि

क्रिएटर के लिए एक बड़ी राहत की बात है कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है. फोरेंसिक एनालिसिस के बाद पुलिस ने एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट जारी किया जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और ये एक फेक वीडियो है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST