Live TV
Search
Home > मनोरंजन > रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण कौन? ‘पंचायत’ का ये चर्चित कलाकार निभाएगा रोल! सरप्राइज हो जाएंगे आप

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण कौन? ‘पंचायत’ का ये चर्चित कलाकार निभाएगा रोल! सरप्राइज हो जाएंगे आप

Ramayana: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में कई कलाकार हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग उत्सुक हैं. अब इस फिल्म से 'पंचायत' सीरीज का एक कलाकार जुड़ा गया है, जो कुंभकर्ण की भूमिका अदा करेगा. चलिए जानते हैं कौन है वो एक्टर.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 22, 2026 12:54:56 IST

Mobile Ads 1x1

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर- राम, साई पल्लवी- सीता, यश- रावण तो सनी देओल- हनुमान की भूमिका निभाएंगे. बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फिल्म की चर्चा तेजी से शुरू हो गई है. अब इस फिल्म में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के चर्चित एक्टर जुड़ रहे हैं, जो कुंभकर्ण के रोल में नजर आएंगे. आखिर कौन है वो अभिनेता. जानिए. 

कौन निभाएगा कुंभकर्ण का रोल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता फैसल मलिक को रावण के शक्तिशाली छोटे भाई कुंभकर्ण के किरदार के लिए चुना गया है. फैसल मलिक को फिल्म ‘पंचायत ‘ में प्रहलाद चाचा के किरदार से काफी प्रसिद्धि मिली थी. इस खबर के आते ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

कुछ सीन्स की शूटिंग हुई पूरी

सूत्रों के अनुसार, एक्टर फैसल मलिक ने मुंबई में यश जो रावण के रूप में नजर आएंगे. उनके साथ अपने पहले शूटिंग सीन पूरे कर लिए हैं, जहां उन्होंने विशालकाय योद्धा का किरदार निभाने के लिए उन्नत विजुअल इफेक्ट्स तकनीक का इस्तेमाल किय. कई साल छोटी भूमिकाओं में काम करने वाले फैसल मलिक ने इस भूमिका के जरिए अपने करियर की पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो यह दर्शाता है कि मनोरंजन उद्योग अब पारंपरिक फिल्मी सितारों की तुलना में स्वाभाविक कलाकारों को अधिक महत्व देता है.

फैसल मलिक के करियर पर एक नजर

फैसल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत कैमरे के पीछे प्रोडक्शन में काम करके की. बाद में उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया और गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2, फ्रॉड सैयां, ब्लैक विडोज और त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर जैसी फिल्मों और शो में नज़र आए. उन्होंने अनिल कपूर के साथ सूबेदार (2025) में नकारात्मक भूमिका भी निभाई .

रामायण फिल्म के बारे में

रामायण फिल्म की बात करें, तो इसका पहला भाग दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है. 

MORE NEWS