Parineeti Chopra Son First Photo: परिणाीति चोपड़ा ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है, अब उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर दुनिया के साथ शेयर की है. उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है, ये भी फैंस को बताया है.
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Son Photo Reveal
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Son Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में न्यू मॉम बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस काफी समय से उनके बेबी की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे. अब उनका इंतेजार खत्म हो चुका हैं, क्योंकि आज ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे की तस्वीर दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है. यह तस्वीर कपल ने अपने बेटे के नामकरण के मौके पर शेयर की है और उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है यह भी खबर फैंस को दी है.
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही है. शेयर की गई एक फोटो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने बेटे के पैर को किस करते हुए पोज देते दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में परिणीति और राघव अपने बेटे के पैर को हाथ में बेहद प्यार से पकड़ा है. इन तस्वीरों में नया माता पिता बना ये कपल बेहद खुश दिख रहा है, जैसे उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है. शेयर की गई फोटोज में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. लेकिन फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ये तस्वीर अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है, यह भी अपने फैंस को बताया है. परिणीति और राघव ने बेटे अपने बेटे का नाम नीर रखा है. कपल ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं — ‘तत्र एव नीर. ‘हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली. हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा – शुद्ध, दिव्य, असीम.’ परिणीति की इस पोस्ट पर फैंस ढेरो कमेंट कर रहे हैं. वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट में उन्हें बधाई दे रहे हैं.
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले साल 2024 में ही बेहद धूमधाम से शादी की थी. वहीं कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट अगस्त के महीने में की थी. जिसके बाद 19 अक्टूबर के दिन परिणीति ने एक बेटे को जन्म दिया है.
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…