<
Categories: मनोरंजन

लोगों ने कहा, टॉक्सिक है ‘मेरी जिंदगी है तू’, विवादों में घिरा बिलाल अब्बास और हानिया आमिर का सीरियल, जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'मेरी जिंदगी है तू' रिलीज होते ही बैकलैश का शिकार हो गया है. लोग नया एपिसोड न आने से तो नाराज हैं ही साथ ही हानिया आमिर और बिलाल अब्बास की जोड़ी पर रोमांस दृश्यों को लेकर भी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना कर रहे हैं.

Meri Zindagi Hai Tu: अगर आप भी पाकिस्तानी सीरियल देखने के शौकीन हैं और हानिया आमिर के फैन हैं तो आप भी उनके सीरियल ‘मेरी जिंदगी है तू’ के लेटेस्ट एपिसोड का इन्तजार कर रहे होंगे.

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल ‘मेरी जिंदगी है तू’ रिलीज होते ही बैकलैश का शिकार हो गया है. लोग नया एपिसोड न आने से तो नाराज हैं ही साथ ही हानिया आमिर और बिलाल अब्बास की जोड़ी पर रोमांस दृश्यों को लेकर भी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना कर रहे हैं.

ड्रामा की कहानी और कास्ट

‘मेरी जिंदगी है तू’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें हानिया आमिर और बिलाल अब्बास मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी प्यार, रिश्तों और पारिवारिक जटिलताओं पर आधारित है. दोनों सितारे अपनी केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि इसमें कामियार का जो किरदार है वो काफी टॉक्सिक है. लोग कह रहे हैं कि टॉक्सिक बिहेवियर को रोमांटिक बिहेवियर के रूप में दिखाया जा रहा है जोकि गलत है.

इस सीरियल में हानिया एक मेडिकल स्टूडेंट हैं. उनके किरदार का नाम आइरा है, वहीं बिलाल अब्बास को एक बिगड़े हुए अमीरज़ादे कामियार के किरदार में दिखाया गया है. कामियार को आइरा से प्यार हो जाता है. आइरा को अपनाने की वह बहुत कोशिश करता है और उसमें सफल भी हो जाता है. दोनों का निकाह होने वाला होता है, तभी सीरियल में ट्विस्ट आता है और निकाह नहीं हो पाता. इसके बाद से दोनों का रिश्ता बदल जाता है. हालांकि अब कामियार आइरा को पसंद नहीं करता, लेकिन फिर भी दोनों की शादी हो जाती है.

लेटेस्ट एपिसोड को लेकर भड़के लोग

इस सीरियल के हफ्ते में दो एपिसोड आते थे एक फ्राइडे को और एक सैटरडे को. लेकिन रमजान की वजह से कई हफ़्तों से ये सीरियल स्ट्रीम नहीं हुआ हैजिसकी वजह से लोग गुस्से में हैं. इस एपिसोड के लाखों व्यूअर भारत में भी हैं जो यूट्यूब पर इसे देखते हैं. नए एपिसोड को लेकर कोई जानकारी न मिलने की वजह से लोग सीरियल के मेकर्स के प्रति नाराजगी जता रहे हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST