<
Categories: हेल्थ

दिलो-दिमाग के लिए सबसे असरदार है यह तेल! वजन भी रहता कंट्रोल, सेवन से बुढ़ापे तक चेहरे पर बनी रहेगी चमक!

Fish Oil Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन एक चमत्कारी तेल आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है. जी हां, इस तेल का नाम है फिश ऑयल. अब सवाल है कि आखिर, फिश ऑयल के फायदे क्या हैं? फिश ऑयल में क्या होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Fish Oil Benefits: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है उसमें सेहतमंद रह पाना बड़ी चुनौती है. इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. वैसे तो, सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन एक चमत्कारी तेल आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है. जी हां, इस तेल का नाम है फिश ऑयल. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी है. ओमेगा 3 फैटी एसिड ट्यूना, हलिबेट, शैवाल, क्रिल्ल जैसी मछलियों में पाया जाता है. शरीर में इस एसिड की कमी को पूरा करने के लिए फिश ऑयल का उपयोग किया जाता है. मछली तेल के सेवन से अनगिनत फायदे हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर, फिश ऑयल के फायदे क्या हैं? फिश ऑयल में क्या होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है? आइए जानते हैं इस बारे में- 

फिश ऑयल क्या है?

फिश ऑयल का इस्तेमाल वजन घटाने से लेकर त्वचा, बाल और हड्डियों को मजबूत रखने किया जा सकता है. बता दें कि, फिश ऑयल में मौजूद डीएचए और ईपीए नामक तत्व परफेक्ट बॉडी शेप बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. आप चाहें तो इसका इस्तेमाल ऑयल फिश कैप्सूल्स के रूप में भी कर सकते हैं.

फिश ऑयल के फायदे क्या हैं?

वजन घटाए: हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, फिश ऑयल शरीर के वजन को घटाकर परफेक्ट बॉडी शेप देने में असरदार है. बता दें कि, 6 ग्राम मछली का तेल शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद कर सकता है. फिश ऑयल के कैप्सूल त्वचा को बेहतर बनाकर आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि, इसमें मौजूद ओमेगा-3 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) का उपयोग त्वचा के कई रोगों के इलाज और रोकथाम के लिए किया जा सकता है.

आंखों के लिए फायदेमंद: आंखों के लिए मछली सबसे फायदेमंद मानी जाती है. इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ावा मिलता है. यही वजह है कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मछली खाने की सलाह दी जाती है. दरअसल, शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फिश ऑयल आंखों को हेल्दी रखने में असरदार साबित हो सकती है.

हार्ट के लिए फायदेमंद: फिश ऑयल दिल के लिए भी लाभकारी होता है. यह तेल शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ ही शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है. ऐसे में जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, उन लोगों को मछली के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि मछली का तेल दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है.

इम्यूनिटी बढ़ाए: शरीर की इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करने में मछली का तेल चमत्कार की तरह काम करता है. दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सर्दी और फ्लू को रोकने में मदद करता है. फिश ऑयल फेफड़ों को स्वस्थ रखने का भी काम करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो वायरस और संक्रमण से बचाने में मददगार है.

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद: फिश ऑयल गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है. बता दें कि, मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो शिशु के विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसे में यदि आप गर्भवती है, तो मछली का तेल आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है. इसके अलावा यह तेल आपको अवसाद से भी बचाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

फिश सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें. अगर स्किन पर लाल निशान या रैशेज दिखे तो इसका सेवन बंद कर दें. फिश ऑयल के कैप्सूल खाने शुरू करें तो डॉक्टर से जरूर बात करें. क्योंकि, कैप्सूल खाने के बाद कई बार जीभ का स्वाद खराब भी हो सकता है. इसके अलावा, बदहजमी, डायरिया, उल्टी जैसी परेशानी हो तो भी कैप्सूल का सेवन न करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST