<
Categories: मनोरंजन

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, बोलीं- दुनिया में युद्ध हो रहे हैं, तो…

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने बीते दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की थीं. अब उन्होंने इसकी सच्चाई का खुलासा किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडेजो अक्सर अपने अलबेले अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करने के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दी थी. अब अभिनेत्री ने अब स्पष्ट किया है कि उनकी हालिया प्रेग्नेंसी की अफवाहें झूठी थीं. इसे लेकर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

सब मजाक था

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. लेकिन मैं गर्भवती नहीं हूं दोस्तों, आज अप्रैल फूल डे है. ये तो बस एक मज़ाक था. दुनिया में युद्ध चल रहा है. पूरी दुनिया तनाव में है. तो मैंने सोचा आप लोगों का थोड़ा मनोरंजन कर दूं. मैं थीरी पूनम पांडे हूं. आपको चौंकाना मेरा अधिकार है. ज़िंदगी को इतना गंभीरता से मत लो. बस आराम करो, ठीक है. अप्रैल फूल डे पर मैं बहुत गुस्से में हूं.’

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा कि उन्हें पहले से ही पता था. वहीं एक ने बोला कि वाह पूनम पांडे. 

पहले भी कर चुकी हैं ऐसा कांड

आपको बता दें कि पूनम पांडे ने पहली बार ही ऐसा कुछ नहीं किया है, वो अक्सर कुछ अजीब तरीके अपनाती रहती है. जो लोग इस घटना से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि 2024 में पूनम की टीम ने उनके निधन की खबर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. उनकी टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दावा किया कि उनकी मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हुई है. हालांकि बाद में उन्होंने खुद वीडियो बनाकर कहा कि वह अभी जिंदा है. यह उनका एक पब्लिक स्टंट था. पूनम पांडे ने बताया कि वह सब कुछ सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:21:53 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST

असम बना चुनावी रणभूमि, ‘मियां’ से ‘लव जिहाद’ तक चुनाव में गरमाए ये मुद्दे, कौन से मुद्दे मारेंगे बाजी?

असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…

Last Updated: April 1, 2026 19:12:06 IST

अप्रैल 2026 से बंद हुआ Form 15H: सीनियर सिटिजेन्स के लिए होंगे ये बदलाव, जानें फॉर्म 121 में क्या?

भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…

Last Updated: April 1, 2026 18:56:07 IST

Petrol-Diesel Price Hike: डीजल 25 तो पेट्रोल 7 रुपये हुआ महंगा, अब इस कंपनी ने बढ़ाए दाम

Petrol-Diesel Price Hike: निजी कंपनी नायरा एनर्जी के बाद निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल…

Last Updated: April 1, 2026 18:52:49 IST