<

बिग बॉस 9 बन गया था ‘बिग बॉस डबल ट्रबल’, कौन बना विजेता और किसने दी थी मंदाना करीमी को धमकी

Prince Narula Bigg Boss season 9  Winner: बिग बॉस डबल ट्रबल (बिग बॉस 9 के रूप में जाना जाता है). सलमान खान ने नौवें सीज़न को होस्ट किया था. यह सीरीज़ प्रिंस नरूला ने जीती और ऋषभ सिन्हा उपविजेता रहे थे.

Prince Narula  Bigg Boss season 9  Winner: बिग बॉस सीजन 9 भी खासी चर्चा में रहा. मेकर्स ने इस सीजन का नाम बदलकर ‘बिग बॉस डबल ट्रबल‘ रखा. इस सीजन को भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान (Bigg Boss Host Salman Khan) ने ही होस्ट किया था. बिग बॉस डबल ट्रबल के प्रोमोस ने यह तो कर दिया था कि मुकाबला घमासान होगा. हुआ भी यही. कंटेस्टेंट के बीट झगड़ों और विवाद के चलते यह सीजन खूब चर्चा में रहा. प्रिंस नरूला इस सीजन के विनर बने. वहीं, किश्वर ने भी अच्छा खेल दिखा. वहीं दूसरे नंबर पर ऋषभ और तीसरे पर मंदाना करीमी रहीं.

क्या था फॉर्मेट

बिग बॉस डबल ट्रबल की थीम के साथ बिग बॉस में कंटेस्टेंट की एंट्री हुई. बिग बॉस हाउस में एक पट्टे में बंधे हुए 2 कंटेस्टेंट को भेजा गया. इस तरह कुल 14 कंटेस्टेंट को 7 जोड़ियों में बिग बॉस हाउस में एंट्री दी गई. टास्क और बिग बॉस के शर्तों के अनुसार, अंदर जाकर सभी कंटेस्टेंट पट्टे से अलग होकर खेलने लगे. सीजन में कुल 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई. यह सीजन भी काफी सफल रहा. इस सीजन को प्रिंस नरूला ने जीता था. जो काफी विवादित भी रहे. वैसे लोगों ने प्रिंस नरूला की जीत पर सवाल भी उठाए थे.

कौन-कौन थे कंटेस्टेंट

बिग बॉस 9 मेंविकास भल्ला (एक्टर सिंगर), मंदाना करीमी (इरानियन फिल्म एक्ट्रेस), दिगांगना शूर्यवंशी (टीवी एक्ट्रेस), प्रिंस नरूला (रिएलिटी स्टार), रुपल त्यागी (टीवी एक्ट्रेस), किश्वर मर्चेंट (टीवी एक्ट्रेस), सुयेश राय (टीवी एक्टर), अमन वर्मा (टीवी एक्टर), रिमी सेन (फिल्म एक्ट्रेस), युविका चौधरी (एक्ट्रेस) रोसेल रॉय (मॉडल), अंकित गेरा (टीवी एक्टर), कीथ (एक्टर) और अरविंद वेधा (सिंगर) प्रतिभागी बने थे. वहीं, बिग बॉस सीजन 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये ऋषभ सिन्हा (टीवी एक्टर), पुनीत वशिष्ठ (एक्टर), कवलजीत सिंह (फैशन डिजाइनर), प्रिया मलिक (टीचर), नूरा फतेही (मॉडल) और गीजल ठकराल (मॉडल) हुई थी.

मंदाना करीबी का हुआ था सबसे झगड़ा

बिग बॉस सीजन 9 में इरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने खूब कदर काटा था. भूत बंगला टास्क के दौरान किश्वर ने मंदाना पर धक्का देने का आरोप लगाया था. इस पर किश्वर के बॉयफ्रेंड सुयेश राय ने मंदाना को चिल्लाते हुए धमकी दी कि अगर किश्वर को हाथ भी लगाया तो उनका हाथ तोड़ देंगे. टास्क के बाद भी सुयेश ने मंदाना को धमकी दी थी. इसके बाद मंदाना करीमी ने बिग बॉस में असुरक्षित होने की बात कही थी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST