होम / बेटी के साथ चिड़ियाघर में एंजॉय करती दिखीं Priyanka Chopra, पापा Nick की गोद में नज़र आई नन्ही मालती

बेटी के साथ चिड़ियाघर में एंजॉय करती दिखीं Priyanka Chopra, पापा Nick की गोद में नज़र आई नन्ही मालती

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 16, 2022, 4:55 pm IST

Priyanka Chopra Daughter Malti Zoo Photo: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बिजी रहने के बावजूद प्रियंका अपने करोड़ों फैंस के लिए वक्त निकालती हैं और उनके साथ अपनी लाइफ से जुड़े खुशनुमा पलों को शेयर करती हैं। अब हाल ही में, वो और उनके फेमस सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी नन्ही सी जान मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ चिड़ियाघर में स्पॉट हुए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने मालती संग शेयर की क्यूट फोटो

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं। हाल ही में, जोनस फैमिली अपनी बच्ची को लेकर लॉस एंजेलिस के चिड़ियाघर गए। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सुंदर फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका, निक और उनकी बेटी एक्वेरियम के पास पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। नन्ही मालती अपने पापा निक की गोद में हैं और प्रियंका को निहार रही हैं।

निक जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रियंका ऑफ-व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। जबकि उनकी नन्ही परी मैरून ड्रेस में क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची की फोटो को व्हाइट हार्ट से छुपा दया है। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “फैमिली”। इसके साथ उन्होंने एक्वेरियम और जू (चिड़ियाघर) को हैशटेग में लिखा है। इससे साफ है कि, प्रियंका ने चिड़ियाघर में अपना फैमिली मोमेंट एंजॉय किया। फैंस को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

बेटी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने। जल्द ही उनकी लाडली 1 साल की हो जाएगी। कपल ने 2018 में शादी की थी। प्रियंका और निक ने अपनी लाडली का चेहरा दुनिया से छुपा रखा है। वो फोटोज तो शेयर करते हैं, लेकिन बेटी का चेहरा छुपा देते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT