प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं. इसकी वजह ये है कि एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में गलत इंडिया मैप दिखा दिया था, जिसको लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे वीडियो में इंडियन और फॉरेन खाने में फर्क करने के लिए कहा गया था. इसी दौरान उन्होंने गलत इंडिया मैप चुना, जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसकी शुरुआत, इंडिया के मैप के एक स्केच से शुरू होती है. इस पर लिखा था ‘इंडियन या नॉट इंडियन विद प्रियंका चोपड़ा’.
शुक्रवार को ये वीडियो रिलीज हुआ. इसके बाद देखने वालों ने तुरंत बताया कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया इंडियन मैप गलत था. वीडियो में इस्तेमाल किए गए मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर यानी PoK नहीं था. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने इस पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शुरुआत में इंडिया को दिखाने वाला मैप पक्का इंडियन नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडिया के खराब मैप्स का इस्तेमाल न करें.’
एक यूजर ने लिखा कि वो प्रियंका चोपड़ा का YT इंटरव्यू देख रहा था, इसी दौरान वैरायटी ने इंडियन मैप इस्तेमाल किया, जिसमें POK को इंडिया से हटा हुआ दिखाया गया है! मैं वैरायटी से पूछना चाहता हूं कि आपको ऐसा करने का हक किसने दिया?! जब आप IV करें, तो ज़मीनी हकीकत जानने की कोशिश करें!! उम्मीद है आप इसे जल्द से जल्द ठीक कर लेंगे! वहीं एक अन्य यूजर ने प्रियंका चोपड़ा से गलत मैप के इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया और लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा को @Variety के साथ अपने इंटरव्यू में इंडिया का यह गलत मैप दिखाए जाने से कोई दिक्कत क्यों है?’
बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका इंडियन और नॉन-इंडियन चीजों में फर्क करती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं कि मोर, योग, शतरंज, चाय, सांप-सीढ़ी, बासमती चावल, घी और बटर चिकन इंडियन हैं लेकिन वो ये भी कहती हैं कि चिकन टिक्का मसाला और चाय लाटे इंडियन नहीं हैं.
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो बता दें कि वे जल्द एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वे साउथ एक्टर एसएस राजामौली के साथ नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है.
Joke of the day: जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है…
CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…
Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…
UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…
Men Vasectomy Myths vs Facts: पुरुष नसबंदी (Men Vasectomy) जिसे वैसेक्टोमी भी कहते हैं. यह…
Vrat Tyohar April 2026:अप्रैल का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस…