<
Categories: मनोरंजन

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को भारत में रिलीज हो रही है. सिर्फ 3 दिन में 1300 कमाने वाली फिल्म ने 'धुरंधर' के मेकर्स को टेंशन में डाल दिया है.

Project Hail Mary: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमा के पर्दे पर कमाई के लिहाज से तूफान बन गई है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (25 मार्च, 2026) तक  यानी 6 दिनों के दौरान फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे तेज़ 900 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है. भले ही यह आंकड़ा भारतीयों को चौंका रहा हो, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भी एक फिल्म ने मात दे दी है.  कमाई के लिहाज से बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ इस विदेशी फिल्म ने धुरंधर के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि यह फिल्म अधिक लॉजिक वाली बताई जा रही है. 

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ से बहुत पीछे  ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’

 ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक की भारी भरकम कमाई करते हुए ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी पीछे छोड़ दिया है. जहां ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ करीब एक सप्ताह के दौरान कमाई के लिहाज से 900 करोड़ रुपये पहुंची है, जबकि   ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ सिर्फ 3 दिन में ही 1300 करोड़ रुपये  से अधिक की कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि कमाई का यह आंकड़ा इसी तरह जारी रहा तो एक सप्ताह के भीतर यह फिल्म 3000 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी. 

भारत में 26 मार्च को होगी रिलीज

रायन गोसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को रिलीज होगी. यह फिल्म एंडी वियर के 2021 के नॉवेल पर बेस्ड है. साइंस-फ़िक्शन पर आधारित फ़िल्म  ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ 20 मार्च, 2026 को 83 देशों में रिलीज हुई थी और लगातार सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है. 

रिलीज के 3 दिन में कमाई के कई आंकड़े हुए ध्वस्त

वहीं,  बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक,  साइंस-फिक्शन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 83 देशों में अब तक कुल $60.4 मिलियन की कमाई की है. वहीं, घरेलू और विदेशी कमाई को मिला दें तो फ़िल्म का वैश्विक कलेक्शन $140.9 मिलियन यानी 1321 करोड़ से ज्यादा का है. यह कलेक्शन वर्ल्ड वाइड है. इसका मतलब फिल्म का ग्रॉस कारोबार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बहुत आगे है.  इस फ़िल्म ने ‘सेंड हेल्प’ की भी पीछे छोड़ दिया है और इस साल की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है.  फिल्म को टॉप 5 में जगह बनाने के लिए इसे ‘गॉट’ की $174.4 मिलियन की कुल कमाई को पीछे छोड़ना होगा. फिल्म की रफ्तार से लगता है कि यह आंकड़ा जल्द ही हासिल कर लेगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

आस्था की पटरी पर दौड़ेगी रामायण सर्किट ट्रेन, 30 मार्च को दिल्ली से इस रूट पर चलेगी, देखें डिटेल्स

भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही…

Last Updated: March 25, 2026 20:29:31 IST

अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने दी अपडेट, जानें तारीख

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के…

Last Updated: March 25, 2026 19:53:18 IST

Ananya Birla: कौन हैं अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ शेयर की मीम, फैंस बोले- काव्या मारन से अब…

आदित्य बिड़ला ग्रुप के जब आरसीबी को खरीदने की खबर आई तो फैंस अनन्या बिड़ला…

Last Updated: March 25, 2026 19:35:40 IST