<
Categories: मनोरंजन

सजा ने बदली सोच! तिहाड़ से रिहा हुए राजपाल यादव ने बॉलीवुड और फैंस का जताया आभार, अब कैदियों के सुधार के लिए उठाएंगे आवाज

चेक बाउंस केस में जेल की सजा काट चुके राजपाल यादव ने अब जेल सुधारों और कैदियों के पुनर्वास की वकालत की है. उनका मानना है कि जेल केवल सजा का केंद्र नहीं, बल्कि सुधार का स्थान होना चाहिए.

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अब जमानत पर बाहर आ गए है.  दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है.  जेल से बाहर आते ही उन्होंने पूरे देश और बॉलीवुड का शुक्रिया अदा किया.  उन्होंने भावुक होकर कहा, बॉलीवुड में मेरे 30 साल पूरे होने वाले है.  पूरे देश ने मेरा साथ दिया, इसीलिए मैं 250 फिल्में कर पाया.  हर हिंदुस्तानी मेरे दिल का हिस्सा है.

जेल सुधारों पर बड़ी बात

राजपाल यादव ने जेल के अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक खास अपील की.  उन्होंने कहा कि आज के समय के हिसाब से हमारी जेलों को बेहतर बनाने (Upgrade) की जरूरत है.  उन्होंने महसूस किया कि समाज में एक कैदी और एक सम्मानित व्यक्ति के बीच के अंतर को सही ढंग से नहीं समझा जाता.

KBC की ‘लाइफलाइन’ वाला सुझाव

राजपाल यादव ने कहा जैसे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में लाइफलाइन मिलती है, वैसे ही कुछ कैदियों को भी लाइफलाइन मिलनी चाहिए.  जेल में ऐसे कई लोग है जो 10 साल से अपनी एक गलती की सजा भुगत रहे है और उनका व्यवहार अब बहुत अच्छा है.  अगर ऐसे 10% कैदियों को भी सुधार कर समाज में वापस लाया जाए, तो वे देश की ताकत बन सकते है.

कानून का सम्मान

राजपाल यादव ने कोर्ट का भी शुक्रिया अदा किया.  उन्होंने बताया कि यह मामला 2012 का है और जब भी कोर्ट ने उन्हें बुलाया, वे हमेशा हाजिर हुए.  उन्होंने कहा कि अगर उन पर कोई आरोप लगता है, तो वे उसका जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है.  दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की राहत दी है, जिसके लिए उन्होंने 1 लाख रुपये का बॉन्ड भरा और बकाया 1.5 करोड़ रुपये भी जमा कर दिए है.
Mansi Sharma

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST