Live TV
Search
Home > मनोरंजन > क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक विग्नेश ने एक तस्वीर साझा की है. इसमें माधवन, तृषा, नयनतारा समेत कई सितारे क्रूज पर मस्ती करते दिख रहे हैं. ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

Written By:
Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

Mobile Ads 1x1

आर माधवन ने बीते दिन एक जून को अपना 56वां जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इसी बीच निर्देशक विग्नेश शिवन की इंस्टाग्राम पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने दुबई में एक लग्जरी क्रूज से माधवन, उनकी पत्नी सरिता, नयनतारा और तृषा कृष्णन की एक पुरानी तस्वीर साझा की.

तस्वीर ने खींचा ध्यान

इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए, विग्नेश शिवन ने अभिनेता आर माधवन के लिए एक भावपूर्ण संदेश लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बुद्धिमान, दिव्य, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, विद्वान, आकर्षक, प्रेरणादायक और सफल सज्जन को एक ऐसा वर्ष मुबारक हो जो अद्भुत सफलता और अपार खुशियों से भरा हो. जन्मदिन मुबारक हो आर माधवन सर. ढेर सारा प्यार और सम्मान.’

यूजर्स की आने लगीं प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट के सामने आते ही प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं तुरंत आने लगीं, जिन्होंने कमेंट सेक्शन में माधवन को जन्मदिन की शुभकामनाओं और प्रशंसा से भर दिया. तस्वीर ने भी ऑनलाइन काफी दिलचस्पी जगाई क्योंकि ऐसा लग रहा था कि यह दुबई में सेलिब्रिटी क्रूज ट्रिप के दौरान ली गई थी, जिसमें पहले नयनतारा और तृषा भी शामिल थीं. तस्वीर की बात की जाए तो दुबई की ये तस्वीर और समुंदर की लहरें तस्वीर में जान डाल रही हैं.

पुरानी तस्वीर की गई साझा

इसी यात्रा की कुछ तस्वीरें, जिन्हें पहले नयनतारा ने साझा किया था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने इसे नयनतारा और तृषा के बीच संभावित मेल-मिलाप के संकेत के रूप में देखा. इससे पता चलता है कि ये तस्वीर पुरानी है. दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बीच करीब एक दशक पहले अनबन की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब नयनतारा और तृषा काफी अच्छी दोस्त मानी जाती थीं और उनके बीच गहरा जुड़ाव था.

यह खबर भी पढ़ें: इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

Tags:

MORE NEWS