Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन टूरिस्ट विवादों में घिर गए. नेपाल के लोकल निवासियों ने न सिर्फ इंडियन टूरिस्ट की जमके लताड़ लगाई, बल्कि वीडियो को इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया, जिससे विक सेंस को लेकर बहस छिड़ गई है

Written By:
Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST

Mobile Ads 1x1

नेपाल के अन्नपूर्णा संरक्षण क्षेत्र के एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसने एक बार फिर हम इंडियन्स के सिविक सेंस को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है. ये मामला है एक संरक्षित हिमायन इलाके का जहां घूमने आए इंडियन टूरिस्ट ने प्लास्टिंक की बोतलें और डिस्पोजेबल प्लेटें के अलावा कई प्लास्टिक के रैपर्स पहाड़ियों पर फेंक दिए, जिसे देखकर वहां के लोकल लोग काफी नाराज हुए और भारतीयों की क्लास लगाते हुए नजर आए. हालांकि वीडियो में सिर्फ कूड़ा फेंकने की घटना से विवाद नहीं हुआ, बल्कि आक्रोश का कारण कुछ और बना.

संरक्षित इलाके में कचरा फेंकने पर विवाद

नेपाल के अन्नपूर्णा क्षेत्र से वायरल इस वीडियो में आप 2 इंडियन रजिस्ट्रे वाली गाड़ियों को देख सकते हैं, जिसमें सफर कर रहे टूरिस्ट को लोकल लोगों ने कचरा छोड़ते हुए देख लिया. इसी बात से नाराज नेपाल के लोकल लोग वहां इकट्ठा हो गए और इंडियन टूरिस्ट पर हावी होते दिखे. हालांकि नेपाली समूह ने टूरिस्ट से कहा भी कि अपना फेंका हुआ कचरा उठा लें. इसके बाद पर्यटकों को कूड़ा इकट्ठा करते और उसे उस इलाके से ले जाते हुए देखा गया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नेपाल के लोकल निवासियों की फटकार के बाद इंडियन टूरिस्ट ने वहां से कचरा प्लास्टिक के बैग्स में भर लिया और वहां से चले गए, लेकिन घटनास्थल पर रिकॉर्ड की गई वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर लोग कड़ा आक्रोश जता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इंडियन टूरिस्ट के खराब सिविक सेंस पर लताड़ लगाई है तो वहीं नेपाल के लोगों ने सेंसिटिव हिमायलन एरिया और धार्मिक स्थलों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त दंड लागू करने की मांग की है.

सिविक सेंस की घटनाओं में घिरे इंडियन्स

सोशल मीडिया पर इंडियन नागरिकों की ऐसी गतिविधियों का ये कोई पहला वीडियो नहीं है. सरकार और इंटरनेट के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग विदेशी धरती पर कभी कूड़ा-कचरा फेंकते नजर आते हैं तो कभी जानवरों गलत खाना खिलाते हुए कैप्चर हो रहे हैं. एक ताजा वीडियो में एयरपोर्ट और रेलवे ट्रेक पर इंडियन टूरिस्ट का डांस  भी सवालों के घेरे में आ गया था जिसके बाद भारतीय के वीजा पर बैन लगाने की मांग होने लगी.

ये भी पढ़ें:- ताऊ ने छड़ी घुमाई और पलक झपकते ही प्रकट हो गई कुर्सी; ये जादू देख नेटिजन्स का चकराया सिर, बोले- नोबल प्राइज दो भाई!

MORE NEWS