<
Categories: मनोरंजन

रोमांस सीन में हुआ बवाल! राजेश खन्ना की डांट से तिलमिलाई ये एक्ट्रेस, फिर शर्मिला टैगोर ने संभाली स्थिति

Rajesh Khann: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने एक बार एक एक्ट्रेस को रोमांटिक सीन के दौरान डांट लगा दी थी. इसके बाद शर्मिला टैगोर ने संभाला मोर्चा. आखिर किस एक्ट्रेस को अभिनेता ने लगाई थी फटकार?

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल की. जिन्होंने जिन्होंने 60 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अब 60 साल से भी ज्यादा इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था रोमांटिक सीन के दौरान उन्हें राजेश खन्ना ने फटकार लगाई थी. फिर क्या हुआ? चलिए जानते हैं.

‘आराधना’ फिल्म का है किस्सा

फरीदा जलाल ने एक इंटरव्यू में साल 1969 में आई फिल्म ‘अराधना’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘बागों में बहार है’ की शूटिंग का किस्सा बताया. इस गाने को राजेश खन्ना और फरीदा जलाल पर फिल्माया गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग था जिसमें फरीदा जलाल को राजेश खन्ना के साथ रोमांटिक सीन देना था, लेकिन वो इसमें काफी झिझक महसूस कर रही थी और बार-बार रिहर्सल कर रही थी. इस बात से राजेश खन्ना नाराज हो गए थे.

राजेश खन्ना ने लगाई डांट

एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद राजेश खन्ना ने उन्हें डांट लगाते हुए कहा और कितने रिहर्सल्स. इसके बाद शर्मिला टैगोर ने राजेश खन्ना को समझाते हुए कहा कि आप ऐसा कैसे कह सकते हैं. हमारे पास बहुत टाइम है. इसके बाद जाकर मामला कंट्रोल हुआ. आपको बता दें कि फिल्म में राजेश खन्ना और फरीदा जलाल के साथ शर्मिला टैगोर भी मुख्य भूमिका में थीं.

एक नजर फरीदा जलाल के करियर पर

फरीदा जलाल को 1960 के दशक में फिल्मफेयर के यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट के माध्यम से खोजा गया था. उन्होंने 1967 में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘तकदीर’ में एक किशोरी के रूप में अपना पहला अभिनय किया. इसके बाद उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में, लेकिन कुछ में मुख्य अभिनेत्री के रूप में भी अभिनय किया है. उन्हें बॉलीवुड में मां के रोल के लिए जाना जाता हैं. एक्ट्रेस 1969 की हिट फिल्म ‘आराधना’ में राजेश खन्ना की मंगेतर की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने 1973 में एक और हिट फिल्म ‘बॉबी’ में ऋषि कपूर की मंगेतर की भूमिका भी निभाई. एक्ट्रेस ने अपने करियर में अभी तक पारस, मजबूर, मेहंदी, मम्मो और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपने अभिनय के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

बेटे की चाहत में माता-पिता ने 2 बेटियों की ली जान? डायरी ने खोले राज़; पूरा मामला जान कांप उठेगा रूह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…

Last Updated: April 12, 2026 18:42:36 IST

George Linde: कौन हैं जॉर्ज लिंडे? न ऑक्शन में बिका, न प्लेइंग 11 में नाम, फिर भी गुजरात के खिलाफ कर दी बैटिंग

IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…

Last Updated: April 12, 2026 18:32:32 IST

न मैच फिक्सिंग, न बॉल टेंपरिंग… फिर क्यों रविंद्र जडेजा पर IPL में लगा था बैन, क्या था ‘गुनाह’?

Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 18:29:12 IST

कहीं आप तो भोजन के बाद थाली में नहीं धोते हाथ? तुरंत बदल लें यह गंदी आदत, वरना घर में परेशानियां…

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी…

Last Updated: April 12, 2026 18:27:00 IST

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…

Last Updated: April 12, 2026 18:06:39 IST