Rajesh Khanna Hit Song: राजेश खन्ना के गानों का पुराने समय में एक अलग ही बात होती थी. उनकी जोड़ी मुमताज के साथ काफी पसंद की जाती थी. उनका एक गाना ऐसा भी था, जो बाइबिल की सीख पर बना था.
राजेश खन्ना
Rajesh Khanna Hit Songs: हिंदी सिनेमा के उस दौर की बात है, जब राजेश खन्ना का नाम पर्दे पर आते ही दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता था. उनके साथ मुमताज की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और कई यादगार गाने दिए. इन्हीं फिल्मों में से एक थी 1974 में रिलीज हुई ‘रोटी’, जिसकी कहानी के साथ-साथ इसके गीतों ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की. इस फिल्म का एक गाना ऐसा था, जो सिर्फ सुनने में अच्छा नहीं लगता था बल्कि अपने बोलों के जरिए एक गहरी बात भी कहता था.
फिल्म का गीत ‘जिसने पाप न किया हो, वो पापी न हो’ अपने संदेश की वजह से खास बन गया. गाने में राजेश खन्ना दिखाई देते हैं और कहानी के एक अहम मौके पर लोगों को आईना दिखाने की कोशिश करते हैं. दरअसल, इस गीत का विचार बाइबिल में बताए गए यीशु मसीह के एक प्रसिद्ध संदेश से जुड़ा है. प्रसंग में एक महिला को पापी बताकर भीड़ उसे पत्थर मारने के लिए तैयार होती है. तभी यीशु लोगों से कहते हैं कि जिसने कभी पाप नहीं किया, वही सबसे पहले पत्थर उठाए. ‘रोटी’ में इसी विचार को सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया. राजेश खन्ना का किरदार लोगों को समझाता है कि किसी दूसरे के गुनाह पर उंगली उठाने से पहले इंसान को खुद के बारे में भी सोचना चाहिए.
इस गीत को अपनी आवाज दी थी दिग्गज गायक किशोर कुमार ने. गीतकार आनंद बख्शी के शब्दों और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने इसे ऐसा रूप दिया कि गाना कहानी का हिस्सा होने के साथ-साथ अपने आप में भी यादगार बन गया. फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था और संवाद कादर खान ने लिखे थे. फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा निरूपा रॉय, जगदीप, ओम प्रकाश और कई दूसरे कलाकार भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान
Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा…
Smit Machchhar Talk to PM Modi: कॉल के दौरान कैप्टन स्मित इमोशनल हो गए और…
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के एक जंगल में 80 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ कथित…
Mahavir Jain: हाल ही में बाबा नीम करोली पर फिल्म हनुमान अंश रिलीज हुई, जिसे…
पुंडरी में पारिवारिक झगड़े के दौरान एक 55 वर्षीय ईंट भट्ठे के मजदूर की कथित…
UP news: लखनऊ में एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान…