Jailer 2 Release Date: रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 को लेकर कहा जा रहा था कि इसकी रिलीज डेट टाली जा सकती है. हालांकि अब मेकर्स ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है और इकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
OTT पर कब रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
Jailer 2 Release Date: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई खबरें आ रही थीं कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को टाला जा सकता है. ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म के कई हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा रही है, जिसके कारण इसकी रिलीज डेट को टाला जा सकता है. बुधवार को ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए इन खबरों को गलत बताया.
सन पिक्चर्स ने एक्स पर एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए जेलर 2 फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म की गई है. पोस्ट में बताया गया है कि ‘जेलर 2′ टली नहीं है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को ही रिलीज़ होगी. पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, ’15 अक्टूबर, अलाप्पारा केलाप्पुरम (हम धूम मचाने वाले हैं).’ जानकारी के अनुसार, अक्टूबर की यह तारीख दशहरा के आसपास पड़ रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले वीकेंड में ज़बरदस्त ओपनिंग कर सकती है.
October 15th Alappara Kelappurom!🔥 #Jailer2@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss #Jailer2FromOct15 pic.twitter.com/vhrR4Z2nSD
— Sun Pictures (@sunpictures) September 2, 2026
‘जेलर 2’ की रिलीज़ के बारे में पहली ऑफिशियल घोषणा जुलाई में की गई थी. रिलीज़ की तारीख की घोषणा के साथ एक शानदार, एक्शन से भरपूर टीज़र भी जारी किया गया था. इस टीजर में फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया था. हालांकि स्टार-स्टडेड कास्ट की एक झलक शेयर की गई थी. हालांकि टीज़र में कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया गया था. इसके ज़बरदस्त विज़ुअल्स और रोमांचक माहौल लोगों को काफी पसंद आई थी.
इस टीजर में रजनीकांत के मशहूर किरदार, टाइगर मुथुवेल पांडियन की झलक दिखाई गई थी लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया था. उन्हें एक खतरनाक नए मिशन पर जाते हुए दिखाया गया. इससे संकेत मिलता है कि सीक्वल में उनका सामना और भी बड़ी चुनौती से होने वाला है. इस बीच, नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर 2’ का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ अगस्त में रिलीज़ हुआ था. अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज़ किए गए इस जोशीले डांस नंबर में शमना कासिम पारंपरिक कसावु साड़ी पहने डांस करती नज़र आईं. रजनीकांत भी इसमें दिखाई दिए और ऐसा लगा जैसे उन्हें यह पसंद आया हो.
‘जेलर 2′ को नेल्सन दिलीप कुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 2023 में आई’जेलर’ का सीक्वल है. इसमें रजनीकांत और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में थे. दूसरे भाग में वे पति-पत्नी, ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन और विजया पांडियन के तौर पर अपनी भूमिकाएँ दोहराते हुए नज़र आएंगे. योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे.
‘जेलर’ एक ऐसे पुलिस अफ़सर की कहानी है, जो एक बेरहम मूर्ति तस्कर की जांच करते समय लापता हो जाता है. जब पुलिस फ़ोर्स उसके बेटे की मदद के लिए काफ़ी कुछ नहीं करती, तो मुथुवेल, जो पहले जेलर रह चुका है. वो अपने परिवार का बदला लेने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अपने पुराने तौर-तरीकों पर लौट आता है. फ़िल्म एक ट्विस्ट और आमने-सामने की लड़ाई के साथ खत्म होती है, जिसमें दुखी मुथुवेल को एक मुश्किल फ़ैसला लेना पड़ता है. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका सीक्वेंस पार्ट भी वहीं से शुरू होगा.
जेलर के पहले पार्ट में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ़ ने कैमियो किया था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वे ‘जेलर 2’ में भी नज़र आएंगे. हालांकि शाहरुख़ ख़ान और नंदमुरी बालकृष्ण से कैमियो के लिए संपर्क किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि जेलर 2 में अफ़वाह है कि ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति नजर आ सकते हैं. इसके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना भी कास्ट में शामिल हो हैं.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…