<
Categories: मनोरंजन

राजपाल यादव ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन पर कहा शुक्रिया, बोले- ‘उन्होंने मेरे घर कभी खाना…’

हाल ही में एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. उस दौरान बहुत से एक्टर्स ने राजपाल का समर्थन किया. इसी दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी राजपाल यादव का समर्थन करते हुए एक बयान दिया था. इस पर राजपाल यादव ने शुक्रिया कहा है.

Rajpal Yadav Reaction on Nawazuddin Siddiqui Statement: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. इस दौरान बहुत से एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट किया. अब एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. एक्टर अपनी भतीजी की शादी के लिए जेल से बाहर आ गए और शादी में शामिल हुए. इस दौरान राजपाल ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पुराने बयान पर रिएक्ट करते हुए उनका भी शुक्रिया अदा किया है. 

राजपाल ने नवाजुद्दीन को कहा शुक्रिया

बता दें कि जब राजपाल यादव जेल में थे, तो उन्होंने अपने स्ट्रग्लिंग दिनों को याद करते हुए कहा था कि शुरुआती दिनों में राजपाल यादव ने उनकी मदद की थी. उस समय पर वे राजपाल यादव के घर खाना खाया करते थे. अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने उन्हें समर्थन देने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कभी उनके घर खाना नहीं खाया बल्कि वो उनका खुद का घर था. 

याद किए पुराने दिन

उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके घर कभी खाना नहीं खाया. वो उनका घर था और उनका खाना था. इसकी वजह ये थी कि उन्हें नवाजुद्दीन के कारण ही काम मिला था. उन्होंने बताया कि वहां पर अलग-अलग राज्यों के 10-15 एक्टर्स रहते थे. लेकिन ये फर्क नहीं पड़ता था कि किसके पास काम है और किसके पास काम नहीं है. उन्होंने बताया कि वे सब साथ बैठकर खाना खाते थे और खूब हंसी ठिठोली किया करते थे. उन्होंने इन सब चीजों के लिए मुझे क्रेडिट दिया, ये उनका बड़प्पन है. 

बहुत से लोगों ने किया पर्सनली कॉन्टैक्ट

साथ ही राजपाल ने बताया कि जब वे जेल में थे, तो उनकी पत्नी से बहुत से लोगों ने संपर्क किया और उनकी मदद करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा कि मैं उन सब लोगों का दिल से धन्यवाद कहता हू्ं. जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर या जो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आए. उन सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद कहता हूं. उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जो कभी सामने नहीं आए और न ही आएंगे. बहुत से लोगों ने मदद करने के लिए पर्सनली कॉन्टैक्ट किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:24:53 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…

Last Updated: April 6, 2026 17:13:25 IST

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह? किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, एक और खिलाड़ी रेस में

आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…

Last Updated: April 6, 2026 17:06:34 IST

आखिर कौन था वो? दिल्ली विधानसभा में ‘फिल्मी’ अंदाज में घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…

Last Updated: April 6, 2026 16:59:27 IST

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे हैं 5 अंतर, 10 सेकंड में पहचान लिया तो समझिए आप हैं बेहद तेज

Optical Illusion Eye Test Challenge: आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज रोज के मुकाबले थोड़ा अलग…

Last Updated: April 6, 2026 16:52:43 IST