<
Categories: जॉब

NABARD DA Admit Card 2026 Released: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट एडमिट कार्ड nabard.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NABARD DA 2026 Admit Card Released: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार इस लिंक nabard.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

NABARD DA Admit Card 2026 Released: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने Development Assistant (DA) और Development Assistant (Hindi) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsreg.ibps.in/nabhindec25/opecla_jan26/ के जरिए भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 की घोषणा 15 जनवरी 2026 को की गई थी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक चली थी. प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, जबकि मेन परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है.

NABARD DA Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाए.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां NABARD DA Admit Card 2026 लिखा हो.
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें. 

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है. बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जरूरी जानकारी दी गई होती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

कुल वैकेंसी और योग्यता मानदंड

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 162 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 159 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट और 3 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट (Hindi) के लिए हैं.
Development Assistant: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
Development Assistant (Hindi): हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 तक): 21 से 35 वर्ष.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:
प्रीलिमिनरी परीक्षा
मेन परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम

प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी, जिसकी अवधि 60 मिनट है. इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग शामिल हैं. मेन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस (एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट और बैंकिंग पर विशेष फोकस), कंप्यूटर नॉलेज और डिस्क्रिप्टिव इंग्लिश शामिल हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST