Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपना घर बेचकर एक चैनल में इंवेस्ट किया और फिर वो चैनल रातोंरात गायब हो गया. उन्हें अपने भाई से मदद की उम्मीद थी, जो नहीं मिली.
राजू खेर ने सुनाई आपबीती
Raju Kher: राजू खेर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी के उस दौर का खुलासा किया, जब उन्हें लगा था कि उनका करियर और परिवार दोनों अच्छी तरह चल रहे हैं. उनके पास 4-BHK का घर था और परिवार के लिए सब कुछ ठीक नजर आ रहा था. इसी दौरान एक नया टीवी चैनल लॉन्च होने वाला था. कई प्रोड्यूसर्स अपने पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रहे थे और एग्रीमेंट भी साइन हो चुके थे.
राजू ने भी ‘लाइफ के लिए कुछ भी करेगा’ नाम का एक प्रोग्राम बनाया. इस प्रोजेक्ट में उन्होंने अपना पैसा लगा दिया. इसके लिए उन्होंने अपना फ्लैट तक बेच दिया था. जिस चैनल के साथ वह प्रोजेक्ट कर रहे थे, वह अचानक गायब हो गया. चैनल के ऑफिस पर ताला लग गया और किसी को पता तक नहीं चला कि आखिर हुआ क्या. राजू के मुताबिक, उनके फ्लैट से मिले पैसे भी उसी प्रोजेक्ट में लग चुके थे. यानी एक तरफ प्रोजेक्ट हाथ से गया और दूसरी तरफ आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई.
प्रोजेक्ट के डूबने के बाद राजू को काम मिलना भी मुश्किल हो गया. ऊपर से किराया और घर के खर्च की जिम्मेदारी थी. ऐसे समय में उन्हें अपने बड़े भाई अनुपम खेर से मदद की उम्मीद थी. उन्हें लगा कि भाई मुश्किल वक्त में उनका साथ जरूर देंगे. हालांकि उस समय अनुपम खुद अपने करियर को लेकर एक कठिन दौर से गुजर रहे थे. राजू के मुताबिक, अनुपम अच्छे और दमदार किरदारों का इंतजार कर रहे थे और ऐसे प्रोजेक्ट नहीं करना चाहते थे, जिनसे वह संतुष्ट न हों. इसलिए उन्होंने काम कम कर दिया था. राजू को उस वक्त लगा कि उनके भाई शायद उनकी मदद कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह बात उन्हें काफी चुभी.
हालांकि, समय के साथ राजू का नजरिया बदल गया. उन्होंने अनुपम का एक इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें एक्टर ने अपनी खुद की संतान न होने की इच्छा और उससे जुड़े भावनात्मक दर्द के बारे में बात की थी. अनुपम की शादी अभिनेत्री किरण खेर से हुई है और वह उनके बेटे सिकंदर खेर को अपना बेटा मानते हैं. राजू ने जब भाई की इस भावनात्मक पीड़ा को समझा तो उन्हें एहसास हुआ कि वह अनुपम को शायद हल्के में ले रहे थे. उन्हें समझ आया कि जिस भाई से वह सहारे की उम्मीद कर रहे थे, वह भी अपनी जिंदगी में कई तरह की परेशानियों से गुजर रहा था.
राजू खेर ने 1990 के दशक में एक्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने फिल्मों और टीवी में काम किया. उन्होंने गुलाम, जंगल, ओम जय जगदीश, कृष 3, मैं तेरा हीरो, ऊंचाई और पटना शुक्ला जैसी फिल्मों में काम किया.
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…
Indira Ekadashi Vrat Katha in Hindi: आज 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत है.…