Rhiti Tiwari Viral Video: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. मिड वीक एविक्शन के दौरान उनका सफर खत्म हुआ. बिग बॉस के घर में रहने के दौरान रीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. हालांकि, घर से बाहर निकलते ही उनके लिए सोशल मीडिया का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है.
घर में खूब हुई थी रीति की ट्रोलिंग
बिग बॉस के घर में रीति तिवारी को अक्सर अपना गाना ‘आय हाय’ गाते हुए देखा जाता था. उनका यह गाना घर के अंदर भी चर्चा का विषय बना रहा. कई बार घरवाले उनके बार-बार गाने से परेशान होते नजर आए. सोशल मीडिया पर भी रीति के गाने को लेकर खूब मजाक बनाया गया. कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से तक कर दी थी. वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें गाना कम करने की सलाह भी दी थी.
Can’t believe this was Rhiti Tiwari back in 2021. The transformation is drastic, from her overall look to her singing style. She genuinely feels like a completely different artist today. What a difference five years can make. 👀 #BiggBoss20 #BB20 #RhitiTiwari https://t.co/dXX8EY2Xfs
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) September 24, 2026
बाहर आते ही बदली लोगों की राय
रीति के शो से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने सिंगिंग वीडियो वायरल होने लगे हैं. इन वीडियो में उनकी गायकी देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. जिन लोगों ने बिग बॉस के दौरान उनकी आवाज और अंदाज पर सवाल उठाए थे, उनमें से कई अब उनकी प्रतिभा की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने रीति का पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बिग बॉस के बाद पता चला कि रीति वास्तव में काफी अच्छा गा सकती हैं.
rhiti tiwari im sorry i wasn’t aware of your game https://t.co/IOo3l8kvnK
— zehraaki🍒 (@mehrayonce) October 4, 2026
पुराने वीडियो ने फैंस को किया हैरान
रीति तिवारी का साल 2021 का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें उनके लुक और सिंगिंग स्टाइल को देखकर फैंस काफी हैरान हैं. लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में रीति के अंदाज और लुक में काफी बदलाव आया है.
लोगों के मन में उठा सवाल
रीति के पुराने वीडियो देखकर कई फैंस यह सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने बिग बॉस के घर में इसी तरह अपनी गायकी क्यों नहीं दिखाई. हालांकि, शो में उनका सफर खत्म हो चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद रीति एक बार फिर अपनी सिंगिंग टैलेंट को लेकर चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने