राखी सावंत आये दिन अपने किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. पर इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी के अंदर के दयालु इंसान का एक रूप दिखाई देता है.
इबादत के लिए मक्का पहुंचीं राखी सावंत
Rakhi Sawant Viral Video: हमेशा विवादित और डबल मीनिंग बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि एक वीडियो है.
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेपाल में आई बाढ़ के रुकने के लिए अल्लाह से दुआ करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में राखी के व्यवहार की काफी तारीफ हो रही है.
राखी आमतौर पर अपने बेबाक व्यक्तित्व के लिए सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनके नवीनतम वीडियो में उनका अधिक दयालु पक्ष सामने आया, जिसमें उन्होंने नेपाल में आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करती नजर आ रही हैं. उन्होंने आपदा के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना की और संकट में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों के लिए चिंता व्यक्त की.
राखी ने वीडियो में कहा, “मैं दुआ करती हूं, अल्लाह, नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है, वो रुक जाए. वहाँ फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को बचा लिया जाए. सभी भारतीय और नेपाली जो फंसे हुए हैं, सुरक्षित रहें, वो सब सही सलामत रहें, अल्लाह.”
राखी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे एक लाख से अधिक लाइक्स मिल गए. इस वीडियो में राखी सावंत का यह रूप देखकर फैंस उनकी बहुत ज्यादा तारीफ कर रहे हैं.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…