<
Categories: देश

बुझ गया घर का चिराग, रक्षाबंधन पर बहन ने भाई की कलाई पर बांधी आखिरी राखी, भावुक कर देगा ये मंजर

Brother sister relationship: रक्षाबंधन से पहले तेलंगाना के शादनगर में 24 वर्षीय नवीन की करंट लगने से मौत हो गई. बिजली का तार ठीक करते समय वह चालू तार की चपेट में आ गया. भाई की मौत से टूट चुकी बहन पूजिता ने उसके पार्थिव शरीर की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी और उसके साथ अंतिम तस्वीर खिंचवाई.

Brother sister relationship: रक्षाबंधन से ठीक पहले तेलंगाना के शादनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया. जिस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं, उसी दिन से पहले एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर आखिरी राखी बांधी. 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत के बाद बहन पूजिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

बिजली का तार ठीक करते समय हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा शादनगर कस्बे की नेहरू नगर कॉलोनी निवासी जमल्लापुर नवीन के साथ हुआ. बुधवार को नवीन चटनपल्ली रेलवे गेट के पास स्थित एक मटन शॉप पर बिजली का तार ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक चालू बिजली के तार की चपेट में आ गया. तेज करंट लगने से नवीन बुरी तरह झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

रक्षाबंधन से पहले घर में छाया मातम

नवीन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कुछ ही समय बाद रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला था और परिवार ने भी इस खास दिन की तैयारियां की थीं. लेकिन त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. नवीन की बहन पूजिता के लिए यह सदमा असहनीय था. जिस भाई की कलाई पर वह रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने वाली थी, उसी भाई को उसने हमेशा के लिए खो दिया.

भाई की कलाई पर बांधी आखिरी राखी

भाई की मौत के बाद पूजिता ने अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी. वह नवीन के पार्थिव शरीर के पास बैठी और रोते-बिलखते हुए उसकी कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. बहन ने अपने भाई के साथ आखिरी तस्वीर भी खिंचवाई. तस्वीर में भाई की कलाई पर बंधी राखी और बहन की आंखों में छलकता दर्द इस रिश्ते की गहराई को बयां कर रहा था.

त्योहार से पहले दर्दनाक विदाई

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है. ऐसे में त्योहार से ठीक पहले नवीन की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस घर में राखी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अंतिम विदाई की रस्में हुईं. पूजिता के लिए इस बार की राखी जिंदगी भर की ऐसी याद बन गई, जिसे शायद वह कभी भुला नहीं पाएगी.

sharma ranjana

Recent Posts

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST