<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra से जुड़ा ये किस्सा अपने नहीं सुना होगा! जब रामायण के लक्ष्मण ने कि थी धरम जी से ये डील

Sunil Lahri on Dharmendra Meeting: रामायण में लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी ने धर्मेंद्र से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया जो शायद ही किसी को पता होगा. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Sunil Lahri Tribute To Dharmendra: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर सुनील लहरी ने बताया कि उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र से क्या खरीदा था. ही-मैन की 90वीं जयंती पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारतीय सिनेमा के महान एक्टर, आदरणीय धर्मेंद्र देओल जी के जन्मदिन पर मेरी दिल से शुभकामनाएं. उनसे मेरी एक छोटी सी मुलाकात देखिए, जहां मुझे उनका आशीर्वाद लेने का मौका मिला… इस पोस्ट में एक्टर सुनील लहरी धर्मेंद्र के साथ अपनी एक छोटी सी मुलाकात का जिक्र करते दिख रहे हैं.

सुनील लहरी ने धर्मेंद्र से यह खरीदा था

वीडियो में सुनील लहरी कहते हैं कि नमस्ते दोस्तों. आज हमारे प्यारे श्री धर्मेंद्र देओल जी का जन्मदिन है. दुर्भाग्य से, कुछ दिन पहले हमने उन्हें खो दिया. बहुत से लोगों ने उनके बारे में बहुत अच्छी बातें कही हैं. मैं भी आपके साथ अपना एक छोटा सा अनुभव शेयर करना चाहता हूं. हालांकि मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता था, लेकिन मैं उनसे मिला था. मुझे उनका आशीर्वाद भी मिला.

रामायण एक्टर को धर्मेंद्र का आशीर्वाद मिला

उन्होंने आगे कहा, “जिस अपार्टमेंट में मैं रहता हूं, वह मैंने उनसे खरीदा था। मैंने सनी जी से बात की थी। मैंने धरम जी के साथ डील फाइनल की, और एग्रीमेंट पर श्रीमती धरम जी, प्रकाश कौर से साइन करवाए. मैं पूरे परिवार से भी मिला हूं. वे सभी बहुत अच्छे, बहुत ज़मीन से जुड़े और बहुत संस्कारी लोग हैं. जब मैं धरम जी के साथ अपने अपार्टमेंट की डील फाइनल करने गया, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि वहां कौन रहेगा, और मैंने कहा कि मैं रहूंगा. फिर उन्होंने मुझे बड़ी सफलता का आशीर्वाद दिया और मुझे मिठाई खिलाई.

धर्मेंद्र ने सुनील लहरी को गले लगाया

एक्टर ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता था कि मैं कौन हूं या मैं क्या करता हूं. तो जब उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या करता हूं, तो मैंने उन्हें बताया, और उन्होंने मुझे गले लगाया और अपना आशीर्वाद दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उन्हें मोक्ष मिले, और वे जहां भी हों, खुश रहें. यही मेरी भगवान से प्रार्थना है. जय श्री राम. इस वीडियो के जरिए फैंस भी श्रद्धांजलि देते और पोस्ट पर दिल वाले इमोजी शेयर करते दिख रहे हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

Last Updated: April 10, 2026 17:58:05 IST

Kal Ka Panchang 11 April 2026: कल शनिवार का विशेष दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 10, 2026 17:55:44 IST

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…

Last Updated: April 10, 2026 17:49:40 IST

9 साल, 6 राज्य और 33 हत्याएं… मामूली सा दर्जी कैसे रात के अंधेरे में बन जाता था खूनी दरिंदा?

Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…

Last Updated: April 10, 2026 17:52:33 IST

बेहद रहस्यमयी है धुरंधर 2 का ये गाना, ‘मैड मोंक’ से जुड़ा खेल, रूस की भयावह कहानी

धुरंधर द रिवेंज फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी फेमस हुए लोगों ने…

Last Updated: April 10, 2026 17:39:42 IST

बेंगलुरू के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, कम खर्च में पूरे मजे, वीकेंड पर बनाएं प्लान

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां…

Last Updated: April 10, 2026 17:32:45 IST