रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली मंथरा ने 70 सालों में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. बहुत सी फिल्मों में उन्होंने सास का किरदार निभाया था. फिल्में देखकर लड़कियां मन्नत मांगती थीं कि उन्हें ऐसी सास न मिले.
ललिता पवार की पुण्यतिथि
Lalita Pawar Death Anniversary: रामानंद सागर की रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ललिता पवार बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल हैं. उनकी खलनायक वाली भूमिका लोगों को डरा देती हैं. एक समय था जब वे खूंखार सास का किरदार निभाया करती थीं. वे फिल्मों में प्रताड़ना की हद पार कर देती थीं. उन्होंनें 100 दिन सास के जैसी फिल्मों में अपनी बहुओं को इस कदर सताया कि लड़कियां डर जाती थीं. उस समय लड़कियां उन्हें देखकर मन्नत मांगती थीं कि कहीं उन्हें ललिता जैसी सास न मिल जाए. इतना ही नहीं लोग उनकी एक्टिंग के फैन होते थे. उनके नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिन्हें अब तक कोई एक्ट्रेस नहीं तोड़ सकी.
बता दें कि ललिता पवार ने अपने 70 सालों के फिल्मी करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने 9 साल की उम्र में 1928 में आई फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एक बच्ची के रूप में फिल्मों में कदम रखा है. पहले उन्होंने छोटे-छोटे किरदार किए. इसके बाद ललिता के मुख्य किरदार निभाए.
चतुर सुंदरी में निभाए 17 किरदार
आपको जानकर हैरानी होगी कि 1930 में रिलीज हुई फिल्म ‘चतुर सुंदरी’ में एक्ट्रेस ने 17 अलग-अलग किरदार निभाए थे. हर किरदार का स्वभाव, अंदाज और भाव सब अलग थे. दर्शक ये देखकर हैरान थे कि एक ही एक्ट्रेस ने गंभीर, हास्यपूर्ण, चालाक और मासूम महिला का किरदार निभाया. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
खलनायिका और क्रूर सास के किरदार
ललिता पवार अपने हर किरदार को न सिर्फ बखूबी निभाती थीं बल्कि हर किरदार में जान डाल देती थीं. उनके रिकॉर्ड्स को आज तक कोई भी तोड़ नहीं सका. एक्ट्रेस ने हिंदी, मराठी और गुजराती फिल्मों में काम किया. वे खतरनाक खलनायिका और क्रूर सास के किरदारों के कारण काफी मशहूर हुई थीं. एक्ट्रेस ने 24 फरवरी 1998 को पुणे में अंतिमम सांस ली. आज एक्ट्रेस भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके रिकॉर्ड्स और उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी डरावनी सास की भूमिका आज भी लोगों को जहन में है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…