Ramayana Teaser: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म से रणबीर कपूर का लुक जारी कर दिया है.
'रामायण' फिल्म से सामने आया रणबीर कपूर का लुक
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के टीजर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार मेकर्स ने हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार के लुक को रिवील कर दिया है.
आगामी फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने फिल्म में भगवान राम के रूप में अभिनेता रणबीर कपूर की पहली झलक जारी की है. लगभग ढाई मिनट के इस टीजर की शुरुआत में सोने की लंका को जलता हुआ दिखाया गया है. फिर रणबीर कपूर का राम अवतार दिखता है, जिसमें वह धनुष लिए पहाड़ पर खड़े हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद भगवान राम पर फूलों की बारिश होती है. फिर रणबीर कपूर के पूरे लुक को दिखाया जाता है, जिसका दर्शकों को इंतजार था. इतना ही नहीं टीजर में रणबीर कपूर राजा, आदर्श पुत्र, योद्धा और धर्मात्मा पुरुष के कई अवतारों में नजर आते हैं.
फिल्म के टीजर की शुरुआत में भगवान राम को परम रक्षक और पृथ्वी पर विचरण करने वाले सबसे आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया गया है. उनका परिचय देते हुए टीजर में कहा गया है, ‘जब भी दुनिया अराजकता में डूबती है, वही हमेशा समाधान होते हैं. 5000 वर्षों से अधिक समय से हमारे दिलों पर राज करने वाले – हमारे रक्षक, हमारे नायक, महान व्यक्तित्व.’ इसमें आगे कहा गया है, ‘हम सर्वकालिक महानतम मर्यादा पुरुषोत्तम राम का उत्सव मनाते हैं.’
फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं. कुछ लोग रणबीर कपूर के राम अवतार की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ कह रहे हैं कि उनको सुपरस्टार यश के रावण लुक का इंतजार है.
फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण नमित मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे.
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन (Rassie van der Dussen)…
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…
Malda Violence Supreme Court: बुधवार को बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर 2 ब्लॉक के…
Himachal Pradesh Gold Rate Today 2 April 2026: राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के शहरों…
Chandra Gochar In Nakshatra 2026: आज हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से…
BCCI Code: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग में अनुशासन को बनाए रखने के लिए एंटी…