इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Ranbir And Alia Wedding Inside Photos: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन (Ranbir And Alia Wedding) में बंध गए हैं। दरअसल कपल की बिग फैट ग्रैंड इंडियन वेडिंग की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रही है। शादी के बाद स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे के साथ केक काटते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के वेन्यू के अंदर का क्या नजारा था।
Ranbir And Alia Wedding Photos
Ranbir And Alia Wedding Photos
वो यहां साफ दिख रहा है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इनसाइड फोटोज आप यहां देख सकते हैं। शादी के बाद कपल ने अपनी नई जिंदगी की शुरूआत कुछ इस तरह से की है। बता दें कि कपल इस दौरान केक कटिंग करते दिखे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के बाद एक साथ जाम छलकाए।
Ranbir And Alia Wedding Photos
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल होनी शुरू हो गई। इन तस्वीरों में फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के नाम अपनी जिंदगी करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। जाहिर है कि वो घराती बनकर शादी में पहुंचे थे।
Ranbir And Alia Wedding Photos
शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अदाकारा करिश्मा कपूर भी बेहद बिंदास अंदाज में पोज मारती दिखी। फिल्म स्टार नीतू कपूर इस दौरान अपनी ननद रीमा जैन के साथ बैठी हुई थी। ये स्टार कपल यहां पोज देता हुआ दिखाई दिया।
Ranbir And Alia Wedding Photos
जबकि रणबीर कपूर की बहन एक अच्छे मेजबान का फर्ज निभाती दिखीं। उन्होंने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के साथ ये प्यारी तस्वीर क्लिक की। फिल्म स्टार आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट भी शादी में सेहरा बांधकर पहुंचे थे। इस दौरान महेश भट्ट अपने बेटे राहुल भट्ट के साथ दिखे।
Ranbir And Alia Wedding Photos
करीना कपूर खान भी अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में बेहद खुश थी। ये खुशी अदाकारा के चेहरे से झलक रही है। इस दौरान करीना कपूर खान ने रणबीर कपूर की बहन रिद्दिमा कपूर साहनी के साथ ढेरों तस्वीरें क्लिक करवाईं।
Read More: Alia Bhatt Mangalsutra Connection रणबीर कपूर के लकी नंबर 8 से है आलिया भट्ट के मंगलसूत्र का कनेक्शन!
Read More: Beast Box Office Collection Day 1 फिल्म ने तमिल में बनाया नया रिकॉर्ड, पहले दिन की इतनी कमाई!