<
Categories: मनोरंजन

रणवीर सिंह vs यश: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ की तूफानी शुरुआत, क्या ‘टॉक्सिक’ के साथ पलट पाएगी बाजी?

अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच जंग छिड़ गई है. फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म प्री-सेल्स में 293% की बढ़त के साथ आगे है. हालांकि, यश की फिल्म के शोज अभी कम है, जिससे आने वाले दिनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है.

अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग के शुरुआती नतीजे हैरान करने वाले है.  रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ फिलहाल काफी आगे चल रही है.  हालांकि, जानकारों का कहना है कि सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ के शोज अभी कम है, इसलिए असली मुकाबला फिल्म रिलीज होने के करीब ही देखने को मिलेगा. 

रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ अंदाज

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) ने अमेरिका में अब तक 13,000 डॉलर की कमाई कर ली है.  फिल्म के करीब 768 टिकट बिक चुके है.  रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के मुकाबले इस सीक्वल से काफी उम्मीदें है और शुरुआती आंकड़े इस बात का सबूत है कि फैंस इस स्पाई थ्रिलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.

यश की ‘टॉक्सिक’ का धीमा लेकिन मजबूत आगाज

दूसरी तरफ, कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अब तक 3,300 डॉलर की प्री-सेल्स की है और लगभग 173 टिकट बेचे है.  हालांकि यह आंकड़ा रणवीर की फिल्म से कम है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह है.  ‘टॉक्सिक’ के पास फिलहाल ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले कम शोज उपलब्ध है.  जैसे-जैसे शोज की संख्या बढ़ेगी, यश के फैंस से उम्मीद है कि वे एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल लाएंगे.

293% की बड़ी बढ़त, पर क्या टिक पाएगी?

फिलहाल ‘धुरंधर 2’ की टिकट बिक्री ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले 293% ज्यादा है.  लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी प्रीमियर में 18 दिन बाकी है.  यश की ‘KGF 2’ ने विदेशों में जो धमाका किया था, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ आने वाले दिनों में कड़ी टक्कर देगी.

19 मार्च को होगा महा-मुकाबला

दोनों ही फ़िल्में 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है.  रणवीर सिंह का एक्शन और यश का गैंगस्टर अवतार- दोनों ही बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है.  अब देखना यह है कि रिलीज तक कौन सी फिल्म बाजी मारती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Asha Bhosle Net Worth: 12000 सॉन्ग गाने वाली आशा भोसले कितनी अमीर थीं? यहां जानें उनकी धन-दौलत

Asha Bhosle Net Worth: पूरे इंस्डस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी मायूस कर देने वाली…

Last Updated: April 12, 2026 13:19:48 IST

MBBS के छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत! 1st ईयर की परीक्षा देने के अटेंप्ट होंगे 6, जानें पूरा मामला

संसद के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने मेडिकल शिक्षा में एक महत्वपूर्ण…

Last Updated: April 12, 2026 13:16:02 IST

Asha Bhosle Death: कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सामने आई पूरी डिटेल

Asha Bhosle Last Rites: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच…

Last Updated: April 12, 2026 13:15:56 IST

Vivo V70 Elite vs OnePlus Nord 6 फीचर्स और कैमरा में कौन आगे? क्या रहेगा आपके लिए वैल्यू फॉर मनी

दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस के…

Last Updated: April 12, 2026 12:59:55 IST

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; शोक में डूबा देश

Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो…

Last Updated: April 12, 2026 13:11:13 IST

सेगमेंट की अन्य बाइकों से कैसे अलग है Apache RR 310? क्या है खास, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कितनी किफायती

यही कारण है कि यह कीमत में भी काफी किफायती है साथ ही अन्य स्पोर्ट्स…

Last Updated: April 12, 2026 12:54:41 IST