<
Categories: देश

Union Budget 2026: हलवा सेरेमनी से शुरू होती है ‘बजट प्रक्रिया’-क्या है इसका असली मतलब और क्यों होता है लॉक-इन?

Union Budget 2026: हलवा सेरेमनी बजट तैयार होने के अंतिम चरण की शुरुआत होती है. इस दिन वित्त मंत्री अधिकारियों को हलवा खिलाती हैं और बजट के फैसले लगभग फाइनल हो जाते हैं. इसके बाद बजट तैयार करने वाले अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में लॉक-इन रहते हैं ताकि जानकारी लीक न हो. यह परंपरा 1950 में बजट लीक के बाद शुरू हुई थी. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त वर्ष 2026-27 का यूनियन बजट 1 फरवरी 2026 (रविवार) को संसद में पेश किया जाएगा. बजट से कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय में एक अहम लेकिन कम दिखने वाली परंपरा निभाई जाती है, जिसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है. यह सेरेमनी इस बात का संकेत होती है कि बजट अब अपने अंतिम और सबसे गोपनीय चरण में पहुंच चुका है.

हर साल होने वाली इस परंपरा में बजट तैयार करने से जुड़े अधिकारियों को हलवा खिलाया जाता है. इसके साथ ही यह तय माना जाता है कि बजट से जुड़े बड़े फैसले, आंकड़े और खर्च की योजनाएं अब लगभग फाइनल हो चुकी हैं.

क्या है हलवा सेरेमनी?

हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय की एक पुरानी परंपरा है, जो यह बताती है कि अब यूनियन बजट की फाइनल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह कार्यक्रम आमतौर पर बजट पेश होने से 8–10 दिन पहले होता है.इस दौरान वित्त मंत्री एक बड़ी कढ़ाही में बने हलवे को चलाती हैं और फिर यह हलवा बजट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में बांटा जाता है. यह उनकी मेहनत और योगदान के सम्मान का प्रतीक होता है.

हलवा सेरेमनी का महत्व

  • हलवा सेरेमनी के बाद बजट की तैयारियां अंतिम रूप ले लेती हैं.
  • सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में लॉक-इन हो जाते हैं.
  • किसी भी शुभ काम की शुरुआत मीठे से करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. हलवा सेरेमनी भी इसी परंपरा को दर्शाती है.
  • इस सेरेमनी के बाद बजट को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं और लोगों की नजरें सरकार की आर्थिक योजनाओं पर टिक जाती हैं.

क्या होता है लॉक-इन पीरियड?

हलवा सेरेमनी के तुरंत बाद शुरू होने वाला समय लॉक-इन पीरियड कहलाता है. इसमें बजट से जुड़े अधिकारी तब तक नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं, जब तक बजट संसद में पेश नहीं हो जाता.इस नियम का मकसद यह है कि बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी पहले बाहर न जाए. यह परंपरा 1950 में हुए बजट लीक के बाद शुरू की गई थी.

क्यों खास है हलवा सेरेमनी?

हलवा सेरेमनी परंपरा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है. यह बताती है कि देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट अब पूरी तरह तैयार है और जल्द ही देश के सामने पेश किया जाएगा.

2026 की हलवा सेरेमनी कब होगी?

इस साल बजट 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाना है, इसलिए हलवा सेरेमनी संभावित रूप से 20 से 24 जनवरी 2026 के बीच नॉर्थ ब्लॉक में होगी.इस सेरेमनी के बाद बजट तैयार करने वाले अधिकारी  लॉक-इन में चले जाएंगे.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST