रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए. दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कपल ने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़े.
शादी के बाद रश्मिका और विजय का लुक
Rashmika-Vijay look after Wedding: बीते दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने उदयपुर में शाही अंदाज में साउथ इंडियन रीति रिवाजों से शादी की. कपल को शादी के अगले ही दिन उदयपुर एयरपोर्ट पर शादीशुदा जोड़े के तौर पर पहली बार पब्लिक में देखा गया. इससे पैपराजी और कपल के फैंस काफी खुश हुए. रश्मिका और विजय की एक झलक पाने के लिए पैपराजी और फैंस एयरपोर्ट पर थे.
वहीं कपल हाथों में हाथ डाले, मुस्कुराते हुए फैंस के बीच पहुंचे. पैपराजी ने रश्मिका और विजय को शादी की बधाईयां दीं और आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं रश्मिका और विजय ने हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया कहा औरफ्लाइंग किस किया. इससे जश्न का माहौल बन गया.
रश्मिका पारंपरिक लाल अनारकली सूट और सोने की चूड़ियों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपनी कलाई पर धागे से बंधा हुआ पशुपु कोम्मालु (हल्दी के डंठल) भी पहना था. ये कोम्मालु अभी दो अलग-अलग गांठों पर लटका हुआ है. इसके बाद इन्हें एक में जोड़कर सोने की चेन में लटकाया जाएगा. उन्होंने हमेशा की तरह खुले बाल रखे हुए थे.
वहीं विजय देवरकोंडा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था. उनके गले में सोने की चेन और काले चश्मे ने उनके फेस्टिव लुक को और भी मॉडर्न बना दिया. कपल के कोऑर्डिनेटेड लेकिन अलग स्टाइल में ट्रेडिशन और कंटेंपररी पॉलिश दोनों दिख रहे थे, जिससे पति-पत्नी के रूप में उनका पब्लिक डेब्यू देखने वालों के लिए यादगार बन गया. विजय ने पैपराजी और वहां मौजूद फैंस को धन्यवाद करते हुए हाथे जोड़े और सिर झुकाकर शुक्रिया कहा.
फैंस कपल की वीडियो शेयर कर ऐऔर दूसरी वीडियोज के कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. लोग शादी के बाद उनके लुक को बेहतरीन बता रहे हैं. साथ ही उनके निकनेम यानी विरोश से उनका अभिनंदन कर रहे हैं.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…