Bollywood Biggest Flop Movie: साल 2023 में बॉलीवुड में एक हाई बजट फिल्म बनी थी, लेकिन उसके बॉक्स ऑफिस पर मात्र 293 टिकट बिके थे. ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है.
द लेडी किलर
The Lady Killer Movie: हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसके लिए मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. इनमें कुछ फिल्में सुपर-डुपर हिट होती हैं, तो कुछ महाफ्लॉप. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 45 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था. लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हजारों में कमाई की. आपको बता दें कि इस फिल्म में दो दिग्गज एक्टर मौजूद थे. उसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई. जानिए कौन सी थी वो फिल्म.
अजय बहल के निर्देशन में साल 2023 में ‘द लेडी किलर’ फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे. वहीं इसे साहिल मीरचंदानी, भूषण कुमार, शैलेश आर. सिंह, कृष्ण कुमार, शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित किया गया था.
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. फिल्म ने अपने पहले दिन पूरे भारत में मात्र 293 टिकट बेचे. इतन बड़े बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 हजार रुपये कमाए थे. कम प्रचार के कारण, इसे देशभर के केवल 12 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया, और उनमें भी दर्शकों की संख्या बहुत कम थी.
फिल्म के निर्देशक ने कहा कि फिल्म को जल्दबाजी में बनाया गया था और इसकी आधी स्क्रिप्ट तैयार होने के बावजूद ही इसकी शूटिंग पूरी हो गई थी. डायरेक्टर अजय बहल ने बताया कि 117 पन्नों की पटकथा में से 30 पन्ने फिल्माए ही नहीं गए.
शुरुआत में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल अधिकार खरीद लिए थे. लेकिन जब उन्होंने पूरी फिल्म देखी, तो उसे रिलीज करने से पीछे हट गए. इसके बाद किसी भी ओटीटी कंपनी ने फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर लेने में रुचि नहीं दिखाई. आखिरकार, निर्माताओं ने फैसला किया कि फिल्म को सीधे यूट्यूब पर ही रिलीज कर दिया जाए, ताकि दर्शक उसे देख सकें.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…