<
Categories: मनोरंजन

ऋषि कपूर की ‘कर्ज’: वह फिल्म जो खुद तो फ्लॉप रही, लेकिन जिसने ‘करण अर्जुन’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसे ब्लॉकबस्टर को जन्म दिया

ऋषि कपूर की फिल्म Karz रिलीज के समय Box Office पर सफल नहीं रही, लेकिन इसके पुनर्जन्म वाले Idea ने भविष्य को दो बड़ी हिट फिल्में दी. इसी कहानी से प्रेरित होकर Karan Arjun और Om Shanti Om जैसी Blockbuster फिल्में बनी आज इस फिल्म को एक Classic माना जाता है.

Masala Movies : बॉलीवुड में अक्सर कुछ फिल्में अपने समय से इतनी आगे होती है कि रिलीज के वक्त दर्शक उन्हें समझ नहीं पाते. साल 1980 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘कर्ज’ के साथ भी ऐसा ही हुआ. आज इसे एक कल्ट क्लासिक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि जब यह रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी? दिलचस्प बात यह है कि इसी ‘फ्लॉप’ फिल्म के आईडिया ने बाद में बॉलीवुड को दो सबसे बड़ी हिट फिल्में करण अर्जुन और ओम शांति ओम दी.
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फेल हुई ‘कर्ज’?
1980 में जब ‘कर्ज’ रिलीज हुई, तो इसके ठीक एक हफ्ते बाद फिरोज खान की फिल्म ‘कुर्बानी’ आ गई. ‘कुर्बानी’ के स्टाइल और गानों के सामने ‘कर्ज’ की चमक फीकी पड़ गई. फिल्म मात्र 4 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई. ऋषि कपूर इस असफलता से इतने दुखी हुए थे कि वह कुछ समय के लिए डिप्रेशन में चले गए थे.
पुनर्जन्म और बदले का वह आईडिया
‘कर्ज’ की कहानी पुनर्जन्म (Reincarnation) और प्रतिशोध पर आधारित थी.  फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक पत्नी अपने पति (रवि वर्मा) को मारकर उसकी जायदाद हड़प लेती है और फिर वही पति ‘मोंटी’ बनकर वापस आता है और अपना बदला लेता है.
इस आईडिया ने बॉलीवुड के डायरेक्टर्स को एक नया फॉर्मूला दे दिया
करण अर्जुन (1995) राकेश रोशन ने ‘कर्ज’ के पुनर्जन्म वाले आईडिया को लिया और उसमें ‘माँ’ के इमोशन और दो भाइयों की कहानी जोड़ दी. ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ का जादू ऐसा चला कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ओम शांति ओम (2007) फराह खान ने तो ‘कर्ज’ को एक तरह से ट्रिब्यूट (श्रद्धांजलि) ही दे दी. फिल्म का नाम ‘कर्ज’ के मशहूर गाने पर रखा गया. फिल्म की शुरुआत में ऋषि कपूर का वही आइकॉनिक डांस दिखाया गया और क्लाइमेक्स में भी अपराधी को बेनकाब करने का तरीका ‘कर्ज’ जैसा ही था.
गानों ने बनाया रिकॉर्ड
भले ही फिल्म नहीं चली, लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत अमर हो गया. ‘दर्द-ए-दिल’, ‘ओम शांति ओम’, ‘एक हसीना थी’ और ‘पैसा ये पैसा’ जैसे गाने आज भी हर पार्टी की जान है.  मजेदार बात यह है कि इस फिल्म के लगभग हर गाने के नाम पर भविष्य में एक अलग फिल्म बनी.
एक फिल्म जिसने इतिहास बदला
आज ‘कर्ज’ को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. सिमी गरेवाल का विलेन अवतार और ऋषि कपूर का ‘मोंटी’ वाला अंदाज आज भी एक्टर्स के लिए एक स्कूल की तरह है. इसने साबित किया कि एक अच्छी कहानी कभी मरती नहीं, वह किसी न किसी रूप में वापस जरूर आती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST