Tourism Capital Of India: क्या आप जानते हैं कि भारत की पर्यटन राजधानी किस शहर को कहा जाता है? आइए जानते हैं उस शहर के बारे में जो हर साल सबसे ज्यादा टूरिस्टों का ध्यान अपनी ओर खींचता है और जहां पर्यटन ही उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.
कौन सा राज्य है भारत का टूरिज्म कैपिटल?
Tourism Capital Of India: समुद्र किनारे फैले खूबसूरत बीच, मस्ती भरा माहौल, अलग-सी संस्कृति और शानदार होटल-रिसॉर्ट्स ने इस शहर को बाकी जगहों से अलग पहचान दी है. आपको बता दें कि भारत में घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शहर ‘गोवा’ है. यही वजह है कि इसे अक्सर भारत की टूरिज्म कैपिटल कहा जाता है. सालों से देश-विदेश के लाखों लोग छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंचते हैं.
गोवा हर साल भारत के सबसे ज्यादा टूरिस्ट रिकॉर्ड करता है. इसकी वजह है, बीचपुरानी विरासतनाइटलाइफ और एडवेंचर एक्टिविटीज यानी एक ही जगह पर घूमने, आराम करने और एंजॉय करने का पूरा पैकेज मिल जाता है.चाहे फैमिली ट्रिप हो, दोस्तों के साथ पार्टी प्लान हो या कपल्स की छुट्टियां-गोवा हर तरह के टूरिस्ट को पसंद आता है.
गोवा भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है. इसके पास महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं. भले ही यह भारत का सबसे छोटा राज्य हो, लेकिन टूरिज्म के मामले में सबसे आगे है.
यहां के बागा, कैलंगुट, अंजुना और पालोलेम बीच सबसे मशहूर हैं. इसके अलावा पुराने चर्च, किले, नदी क्रूज़, मसालों के बागान और रंग-बिरंगे फेस्टिवल भी लोगों को खूब पसंद आते हैं.
गोवा की कमाई का बड़ा हिस्सा टूरिज्म से आता है. होटल, टैक्सी, रेस्तरां, लोकल शॉप्स और इवेंट इंडस्ट्री -सब कुछ टूरिस्ट पर ही चलता है. हजारों लोगों की रोजी-रोटी इसी से जुड़ी हुई है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…