<
Categories: मनोरंजन

Golmaal 5 Cast: 350 करोड़ी फ्लॉप फिल्म के बाद, रोहित शेट्टी ने फिर दोहराई पुरानी गलती, दांव पर लगी ‘गोलमाल 5’!

Golmaal 5 Cast: सुपरस्टार अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी आए दिन एक साथ फिल्मों पर काम करती रहती है. अब ये जोड़ी 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी स्टार कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

Golmaal 5 Cast: साल 2024 रोहित शेट्टी के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ. उन्होंने 350 करोड़ के बजट में ‘सिंघम अगेन’ बनाई और उसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए उसमें बड़े-बड़े सितारों के कैमियों को भी शामिल किया. कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म से जहां डायरेक्टर रोहित के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल देखने के बाद खुद रोहित ने  ये बात कही थी कि अब वह एक्शन फिल्म पर फोकस न करते हुए कॉमेडी पर काम करेंगे. इसी बीच अब डायरेक्टर की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के 5वें पार्ट की चर्चा तेजी से हो रही है. लेकिन रोहित एक बार फिर से पुरानी गलती दोहराने जा रहे हैं. 

ये तो सभी जानते हैं कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ करीना कपूर को कास्ट किया गया था. हालांकि इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी मौजूद थे. इतने सारे सितारे भी इस फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाए थे. वहीं, करीना कपूर के काम को भी खास पसंद नहीं किया गया था. इन सबके बाद अब एक बार फिर से रोहित ने ‘गोलमाल 5’ के लिए करीना को कास्ट करने का मन बना लिया है, जिसे देखते हुए अब इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर फ्लॉप का खतरा मंडराने लगा है.

गोलमाल 5 में करीना और सारा दिखेंगी साथ!

दरअसल रोहित शेट्टी के एक इशारे ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह ‘गोलमाल 5’ में करीना कपूर और सारा अली खान को कास्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने दोनों एक्ट्रेस से फिल्म को लेकर कॉन्टेक्ट भी किया है. इसके अलावा कुणाल खेमू फिल्म के क्रिएटिव कंसल्टेंट हैं. दरअसल कुछ महीने पहले एक पोस्ट पर रोहित के लाइक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. 

रोहित शेट्टी ने दिया था कास्ट को लेकर हिंट

रोहित शेट्टी ने जिस पोस्ट को लाइक किया, उसमें लिखा था, “खबरों के मुताबिक डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ ‘गोलमाल’ के अगले पार्ट की तैयारियां कर रहे हैं और कास्टिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है. रोहित ने करीना कपूर खान और सारा अली खान से फिल्म में शामिल होने के लिए संपर्क किया है और दोनों एक्ट्रेसेस शुरुआती बातचीत के दौर से गुजर रही हैं.”

कॉमेडी फ्रेंचाइजी का करीना पहले भी रही हैं हिस्सा

हालांकि करीना कपूर पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुकी हैं. लेकिन ‘सिंघम अगेन’ के हाल के बाद लगता है कि अजय देवगन के साथ रोहित को कोई नई एक्ट्रेस या नया फेस लेना चाहिए. लेकिन ये भी हो सकता है कि कॉमेडी फिल्म में करीना धमाल मचा दें. अजय देवगन की बात करें तो वह अपनी पुरानी फिल्मों की फ्रेंचाइजी पर लगातार काम कर रहे हैं. 

Sweety Gaur

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST