साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा- चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत राजकुमारी कनकवती के रोल में नजर आएंगी. वो साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. कांतारा में काम करने की वजह से हिंदी ऑडियंस के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है. फैंस को उनकी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
Rukmini Vasanth
Rukmini Vasanth: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की मचअवेटेड फिल्म कांतारा-चैप्टर 1 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है. कांतारा- चैप्टर 1 के ट्रेलर और टीजर ने पहले ही फैंस को उत्साहित कर दिया है. ऋषभ इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर भी है. यह 2022 की फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है.
फिल्म की हारोइन साउथ सेंसेशन रुक्मिणी वसंत है. फैंस उन्हें राजकुमारी कनकवती के रोल में दिखेंगे. रुक्मिणी वसंत साउथ में काफी मशहूर है, लेकिन हिंदी दर्शकों में उनके बारे में और जानने की उत्सुकता है. आइए जानते है ऋषभ शेट्टी की लीडिंग लेडी के बारे में…
रुक्मिणी कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती है. उन्होंने 2019 में फिल्म ‘बिरबल ट्रिलॉजी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें 2023 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सप्त सागरदाचे एलो’ से पहचान मिली है. एक्ट्रेस को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है. रुक्मिणी ने फिल्म बघीरा में भी बेहतरीन काम किया है.
रुक्मिणी आर्मी बैकग्राउंड से आती है. वह एक कन्नड़ परिवार में पली-बड़ी है. वह शहीद कर्नल वसंत वेणुगोपाल की बेटी है. उनके पिता कर्नाटक के पहले व्यक्ति थे जिन्हें अशोक चक्र मिला था. वह 2007 में जम्मू और कश्मीर के उरी में भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने से घुसपैठियों को रोकते हुए शहीद हो गए थे. रुक्मिणी की मां, सुभाषिनी वसंत, एक भरतनाट्यम डांसर है. वह शहीद सैनिकों की विधवाओं की मदद के लिए कर्नाटक में एक फाउंडेशन चलाती है.
रुक्मिणी ने लंदन से एक्टिंग की डिग्री हासिल की है. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म ‘अपस्टार्ट्स’ में भी काम किया है. उन्हें साउथ इंडस्ट्री की सबसे होनहार एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है. कांतारा में काम करने से उनके करियर को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म में राजकुमारी कनकवती का रोल निभाना उनके लिए खास है. यह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रोल्स में से एक है. एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स में टॉक्सिक और ड्रैगन जैसी फिल्में शामिल हैं. पहले जब दीपिका पादुकोण ने प्रभास-स्टारर ‘स्पिरिट’ से किनारा कर लिया था, तो ऐसी अफवाहें थीं कि रुक्मिणी को उस रोल के लिए कास्ट किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने आखिरकार तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया है.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…