<
Categories: मनोरंजन

सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी: जब मजहब की दीवार पर भारी पड़ा प्यार

सलीम खान और सुशीला चरक (सलमा खान) की प्रेम कहानी 1958 में शुरू हुई. सुशीला के पिता धर्म के कारण शादी के खिलाफ थे, लेकिन सलीम ने वादा किया कि 'मजहब कभी उनके बीच नहीं आएगा'. 1964 में शादी हुई और 27 दिसंबर 1965 को उनके बड़े बेटे सलमान खान का जन्म हुआ.

सलीम खान और सलमान खान की मां, सलमा खान की प्रेम कहानी साल 1958 में शुरू हुई थी.  उस वक्त सलीम खान नए-नए मुंबई (तब बॉम्बे) आए थे.  सलमा खान का असली नाम सुशीला चरक था और वे एक डोगरा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती थी.  उनके पिता एक जाने-माने डेंटिस्ट थे.  अलग-अलग धर्म और पृष्ठभूमि होने के बावजूद, सलीम और सुशीला एक-दूसरे को दिल दे बैठे और लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया.

एक सख्त पिता और सलीम खान की चुनौती

जब शादी की बात आई, तो सुशीला के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे.  उस दौर में हिंदू-मुस्लिम शादी एक बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. जब सलीम खान सुशीला के पिता (डॉ. चरक) से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह रिश्ता मुमकिन नहीं है.  उन्होंने कहा,  हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छा जीवनसाथी चाहते है.  आप पढ़े-लिखे है और आपका भविष्य भी अच्छा है, लेकिन आप मुसलमान है और यह अंतर कभी खत्म नहीं हो सकता.

वो एक वादा जिसने दिल जीत लिया

सलीम खान, जो आगे चलकर भारत के सबसे महान पटकथा लेखक (Screenwriter) बने, अपनी बातों के पक्के थे.  उन्होंने सुशीला के पिता को एक ऐसी बात कही जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया.  सलीम खान ने बहुत ही शालीनता से कहा, मेरे और आपकी बेटी के बीच अनगिनत अंतर हो सकते है, लेकिन हमारा धर्म हमारे बीच कभी नहीं आएगा.  सलीम खान ने भरोसा दिलाया कि सुशीला को कभी भी अपना धर्म बदलने या अपनी पहचान खोने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा.

शादी और 10 साल की लंबी दूरी

आखिरकार, साल 1964 में दोनों ने शादी कर ली और सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया.  हालांकि, सुशीला का परिवार इस शादी से इतना नाराज था कि अगले 10 सालों तक चरक परिवार और खान परिवार के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.  यह दूरी तब खत्म हुई जब सलीम और सलमा के सबसे छोटे बेटे, सोहेल खान का जन्म हुआ.  तब जाकर परिवार फिर से एक हुआ.

सलमान खान का जन्म

इस ऐतिहासिक जोड़ी के सबसे बड़े बेटे और आज के सुपरस्टार सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को  इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था.  सलीम खान ने बाद में कई इंटरव्यू में बताया कि उनके जीवन के शुरुआती संघर्षों और माता-पिता को खोने के दुख ने ही उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया, जिसकी झलक उनके परिवार और उनके काम में आज भी दिखती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST