<
Categories: मनोरंजन

कैटरीना को कोई कुछ कहे…भाईजान को बर्दाश्त नहीं! प्रेग्नेंसी के बाद वजन पर हुईं ट्रोल; तो सलमान ने निकाल दी सारी हेकड़ी

Salman Khan Stood Up For Katrina Kaif: सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई. उन्होंने कैटरीना कैफ के बढ़े वजन पर ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई और उनका बचाव किया.

Salman Khan Stood Up For Katrina Kaif: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बदली हुई बॉडी पर कमेंट करने वालों को भी जवाब दिया और अपनी पुरानी दोस्त व को-स्टार कैटरीना कैफ का बचाव किया.

कैटरीना कैफ को किया गया ट्रोल

हाल ही में कैटरीना कैफ मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कैटरीना हाल ही में मां बनी हैं, जिसके बाद उनके शरीर में बदलाव को लेकर कई तरह के कमेंट किए गए. सलमान खान ने ऐसे कमेंट्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके वजन और लुक्स पर टिप्पणी करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और कैटरीना को अपने परिवार के साथ समय बिताने का पूरा अधिकार है. वह फिल्मों में वापस आएंगी, तो फिर पूरी तरह से फिट हो जाएंगी. 

ट्रोल्स की सोच पर उठाए सवाल

शो में एक टास्क के दौरान यूट्यूबर स्काउटओपी ने अरिश्फा खान को लेकर अपनी कम्युनिटी से आपत्तिजनक बात कही थी. इसी मुद्दे पर सलमान ने सोशल मीडिया ट्रोल्स के व्यवहार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर सोशल मीडिया पर पैसा और पहचान कमाने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग सेलिब्रिटीज के शरीर, उम्र, परिवार, करियर और निजी जिंदगी को निशाना बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:  VIDEO: ‘बुड्ढा कहते हैं…’ सलमान खान ने भरी महफिल में उतारे सारे कपड़े, शर्टलेस भाईजान ने आखिर किसे दी Warning?

सलमान ने खुद का अनुभव भी बताया

 सलमान ने कहा कि उन्हें भी उम्र और लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि लोग दूसरों की नाकामी या उम्र बढ़ने का मजाक क्यों बनाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोल्स अक्सर अपनी पहचान छिपाकर दूसरों पर टिप्पणी करते हैं. सलमान ने इस तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे संभावित कारणों पर भी सवाल उठाए और कहा कि कभी-कभी इसके पीछे किसी को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की आखिर किस गलती पर इतना भड़क गए सलमान! कैमरे के सामने उतारी जैकेट और टोपी, फिर जो हुआ…

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्र के पहले दिन मेष से मीन तक का राशिफल

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जानें मेष से मीन…

Last Updated: October 10, 2026 17:59:51 IST

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST

Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों…

Last Updated: October 10, 2026 17:17:37 IST

बिना परमिशन के प्रोटेस्ट, क्या CJP पर चलेगा मुकदमा? जानें क्या कहता है कानून

CJP Protest: पुलिस के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र से एप्लीकेशन 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि तय…

Last Updated: October 10, 2026 17:01:46 IST

Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 सह-आरोपी बरी; अंकित शर्मा हत्याकांड में भी मिली थी उम्रकैद

Delhi Riots 2020: कुछ समय पहले दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की…

Last Updated: October 10, 2026 16:50:11 IST