Salman Khan Stood Up For Katrina Kaif: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बदली हुई बॉडी पर कमेंट करने वालों को भी जवाब दिया और अपनी पुरानी दोस्त व को-स्टार कैटरीना कैफ का बचाव किया.
कैटरीना कैफ को किया गया ट्रोल
हाल ही में कैटरीना कैफ मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कैटरीना हाल ही में मां बनी हैं, जिसके बाद उनके शरीर में बदलाव को लेकर कई तरह के कमेंट किए गए. सलमान खान ने ऐसे कमेंट्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके वजन और लुक्स पर टिप्पणी करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और कैटरीना को अपने परिवार के साथ समय बिताने का पूरा अधिकार है. वह फिल्मों में वापस आएंगी, तो फिर पूरी तरह से फिट हो जाएंगी.
ट्रोल्स की सोच पर उठाए सवाल
शो में एक टास्क के दौरान यूट्यूबर स्काउटओपी ने अरिश्फा खान को लेकर अपनी कम्युनिटी से आपत्तिजनक बात कही थी. इसी मुद्दे पर सलमान ने सोशल मीडिया ट्रोल्स के व्यवहार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर सोशल मीडिया पर पैसा और पहचान कमाने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग सेलिब्रिटीज के शरीर, उम्र, परिवार, करियर और निजी जिंदगी को निशाना बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘बुड्ढा कहते हैं…’ सलमान खान ने भरी महफिल में उतारे सारे कपड़े, शर्टलेस भाईजान ने आखिर किसे दी Warning?
सलमान ने खुद का अनुभव भी बताया
सलमान ने कहा कि उन्हें भी उम्र और लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि लोग दूसरों की नाकामी या उम्र बढ़ने का मजाक क्यों बनाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोल्स अक्सर अपनी पहचान छिपाकर दूसरों पर टिप्पणी करते हैं. सलमान ने इस तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे संभावित कारणों पर भी सवाल उठाए और कहा कि कभी-कभी इसके पीछे किसी को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो सकती है.